उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

Date:

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें

खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका को तो, कई बार गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से गुजरना पड़ता है,मगर ‘वी मेक सिटी’ का नारा देनेवाली सिडको,बड़ी चालाकी से अपने भ्रष्टाचारों पर पर्दा डालने में कामयाब हो जाती है। ऐसा ही एक उदाहरण नये रूप से विकसित हो रहे और नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के कारण,बेहद कम समय में प्रसिद्ध हो चुके उलवे में दिखाई दे रहा है। जहां अगर पिछले पांच साल की सड़कों का रिकॉर्ड निकाल लिया जाये,तो कई सड़क ऐसे मिलेंगे जिनपर, एक ही वर्ष में तीन तीन,चार चार बार काम किये जाने के सबूत मिलेंगे। और ऐसा हो भी क्यों न,जब भरी बारिश में सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा,तो वह सड़कें कितने दिनों तक चल पायेंगी।बेलापूर उरण रोड से बामनडोंगरी रेलवे स्टेशन तक के रोड के सिमेन्टीकरण के कार्य को,बारिश शुरू होने के कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था। जबकि सभी प्लानिंग बाॅडी के लिए महाराष्ट्र में नियम यह है कि प्रत्येक वर्ष 31 मई के बाद किसी सड़क या गटर की खुदाई या उसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दी जाती है। मगर यह तो सिडको है साहब,नियम कानून तोड़कर बड़े से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देना इसकी आदत बन चुकी है। शहरी विकास मंत्रालय का इस संस्था पर विशेष प्रेम होने के कारण, सिडको और धड़ल्ले से बिना डर भय के भ्रष्टाचार को अंजाम देते रहती है,वरना तेज बारिश में भी जिस तरीके से बेलापूर उरण रोड और बामनडोंगरी स्टेशन के बीच का, सड़क निर्माण आसानी से चल रहा है,उसपर अबतक कितनी आवाजें उठ गई होतीं। इस इलाके में जितने भी स्थानीय नेता हैं,उनकी ही कंपनी को यहां सबसे ज्यादा ठेका मिलता है, इसलिए वह तो इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायेंगे नही और रही पत्रकारों की बात, तो वह पता नही सिडको पर इतनी मेहरबानी क्यों बरसाते हैं। वैसे उलवे में सेक्टर 24,25,26,23,17,18 और 19 के सड़कों की हालत इतनी खराब है कि नई चार पहिया वाहनों के सस्पेंशन खराब हो जा रहे हैं और दो चाकी वाहनों के शाॅक ऑब्जर्वर जवाब दे दे रहे हैं।मगर मजाल है कि सिडको का दक्षता विभाग और ऑडिट विभाग इन भ्रष्टाचारों पर उँगली उठा दे,उनके विभाग के लिए भी सिडको का अभियांत्रिकी विभाग अपना दिल बड़ा किये घूमता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

रबाले के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर कल गिर सकती है गाज

'डीसीपी हाजिर हो' का मुम्बई उच्च न्यायालय का फरमान नवी मुम्बई में किये गये अवैध ईमारतों के निर्माण का मुद्दा,दिनोंदिन...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories