यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

Date:

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर को, चाकू मारकर कर दी गई थी। रबाले एमआईडीसी पुलिस ने इस हत्याकांड के सभी तीन आरोपियों को घटना के 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की मानें तो दिवाकर की हत्या, उसके ही पड़ोसी और पहचान के तीन युवकों ने मिलकर की थी। इन तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर,पुलिस ने उनके नामों का जो खुलासा किया है उसके मुताबिक, यादव नगर के ही रहनेवाले योगेश जयसवाल,कृष्णा सिंह और विवेक यादव ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड के दौरान विवेक यादव भी घायल हो गया था,जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी गिरफ्तारी को अस्पताल में ही दर्शाया गया है,जबकि योगेश जयसवाल और कृष्णा सिंह को पुलिस की तरफ से कोर्ट में पेश कर,उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस की मानें तो इस हत्याकांड का मुख्य कारण पुरानी रंजिश है। मृतक और गिरफ्तार सभी आरोपी यादव नगर के ही रहनेवाले हैं। वैसे भी दिघा अपराध के दृष्टिकोण से नवी मुंबई का बेहद बदनाम क्षेत्र है और यहां के कई बड़े अपराधी नेतागिरी के क्षेत्र में अब एक बड़ा नाम बन चुके हैं,इसलिए इस क्षेत्र में अपराधियों को बड़े स्तर पर राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

हिल गई दिल्ली,बीजेपी में भी खलबली ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शन

एक तरफ केन्द्र सरकार,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर किये जा रहे आन्दोलनों को कुचलने के लिए,हर हथकंडे...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories