अभिजीत दिपके की सुरक्षा को हटाये जाने की मांग

Date:

पुलिस वालों के बच्चों के यूनियन ने उठाई आवाज

अपने वर्दीधारी मम्मी पापा के साथ होनेवाले किसी भी प्रकार के गैरवर्तन या सरकारी अन्याय के खिलाफ,आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से पुलिस ऑफिसर ब्वाइज एसोसिएशन नामक एक संस्था का निर्माण पुलिस ऑफिसर और पुलिस कर्मचारियों के बच्चों द्वारा किया गया है। चूकि पुलिस फोर्स में किसी भी प्रकार के यूनियनबाजी को अवैध माना गया है,ऐसे में अपने वर्दीधारी मम्मी पापा की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम उनके बच्चे,पुलिस ऑफिसर्स ब्वाइज एसोसिएशन के द्वारा करते हैं।अब यह एसोसिएशन काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दी गई सुरक्षा को हटाने की मांग कर रहा है। इस एसोसिएशन का कहना है कि अभिजीत की सुरक्षा को लेकर जब एक पुलिस अधिकारी ने,उनको कुछ खास दिशा निर्देश देने की कोशिश की,तो अभिजीत दिपके ने उनका सार्वजनिक रूप से अपमान किया। इसी बात से खफा होकर पुलिस ऑफिसर ब्वाइज एसोसिएशन ने तत्काल प्रभाव से अभिजीत की सुरक्षा में लगे,पुलिसकर्मियों को तत्काल हटाने की मांग की है और यह भी कहा है कि जो व्यक्ति अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का ही अपमान करेगा,फिर वही पुलिस उसे कैसे सुरक्षा देने के बारे में सोच सकती है।दरअसल यह विवाद तब बढ़ा जब एक पुलिस अधिकारी ने अभिजीत के घर पर,उनसे मिलने के लिए आनेवाले लोगों को लेकर, अभिजीत को कुछ निर्देश देने का प्रयास किया। इसपर अभिजीत भड़क गये और पुलिस अधिकारी को कैमरे के सामने यह कहा कि अब मुझे तुमसे पूछकर किसी से मिलना पड़ेगा। इस प्रकरण का एक पूरा विडिओ सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें अभिजीत के तेवर थोड़े सख्त दिखाई दे रहे थे,इसी से पुलिस ऑफिसर ब्वाइज एसोसिएशन का गुस्सा भड़क उठा और अब वह अभिजीत की सुरक्षा को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।हालांकि कुछ लोग इसको बीजेपी की कारस्तानी भी बता रहे हैं,इनका तर्क है कि बीजेपी किसी न किसी पुलिसवाले के बहाने अभिजीत को गुस्सा दिलाने का कार्य करती है और फिर अपने किसी पुलिसवालों से ही, उसका वीडियो बनवाकर अभिजीत को बदनाम करने का प्रयास करती है और यह वीडियो भी बीजेपी के इसी षड्यंत्र का नतीजा है। खैर कुछ भी हो मगर जिस तरीके से नेहा बोरा पर सार्वजनिक रूप से स्याही फेंकी गई या कुछ गुन्डे तत्व के लोग, जिस तरीके से जंतर मंतर के आन्दोलन में शामिल होनेविले युवाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं,उसको देखते हुए अभिजीत को सुरक्षा प्रदान करना महाराष्ट्र सरकार की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories