मोरबे डैम 83% तक भरा

नवी मुम्बई महानगरपालिका के निवासियों के लिए, इस बार का मानसून भी एक सुखद खबर लेकर सामने आ सकता है। पालिका के रिकॉर्ड के मुताबिक नवी मुम्बई महानगरपालिका का जल स्रोत,मोरबे डैम 2 अगस्त तक 83% भर चुका है और पालिका अधिकारियों को उम्मीद है कि 20 अगस्त से पहले यह ओवर फ्लो हो सकता है। इसमें कोई दो राय नही कि नवी मुम्बई महानगरपालिका ने,संजीव नाईक के नेतृत्व में और गणेश नाईक के सहयोग से,वर्षों पहले जो दूरदर्शिता का परिचय देते हुए,मोरबे डैम को खरीदने का निर्णय लिया था, यह उसी का नतीजा है कि पानी आपूर्ती के मामले में, नवी मुम्बई महानगरपालिका आज महाराष्ट्र के सभी महानगरपालिकाओं से अग्रणी दिखाई देती है।ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष मोरबे डैम के ओवर फ्लो होने पर,नवी मुम्बई के महापौर के हाथों डैम पर जलपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और इस अवसर पर अगले वर्ष भी इसी तरीके से डैम के ओवर फ्लो होने की कामना की जाती है। मोरबे डैम की कुल क्षमता 450 एमएलडी प्रतिदिन की है और इससे लगभग 25 लाख की आबादी वाले शहर को 24 घंटे पानी की आपूर्ती की जा सकती है



