महापौर के नये निवास का रविन्द्र चव्हाण के हाथों उद्घाटन

पनवेल महानगरपालिका को अब अपने महापौर के लिए एक नया निवास मिल गया है और इस नये निवास का नाम रायगढ़ जिले में स्थित, छत्रपति शिवाजी महाराज के किले का नाम शिवनेरी दिया गया है। इस नये निवास का उद्घाटन महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण के हाथों किया गया।इस अवसर पर रविन्द्र चव्हाण के साथ शिवनेरी के उद्घाटन समारोह में,पूर्व सांसद रामसेठ ठाकुर, पनवेल के विधायक प्रशांत ठाकुर,उरण के विधायक महेश वालदी,विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे,महापौर नीतिन पाटील, सिडको के सह व्यवस्थापकीय संचालक गणेश देशमुख,पनवेल महानगरपालिका के आयुक्त मंगेश चितले सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए पनवेल के विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि पनवेल के महापौर के नये निवास शिवनेरी से विकास की एक ऐसी गंगा प्रवाहित होगी,जिससे पूरे रायगढ़ जिले में पनवेल सबसे विकसीत क्षेत्र के रूप में दिखाई देगा और पनवेल के नागरिकों की सारी समस्याओं का समाधान का केन्द्र भी शिवनेरी ही रहेगा। वहीं नीतिन पाटील ने इस बात पर बेहद खुशी जताई कि उनके महापौर के कार्यकाल में शिवनेरी नामक इस नये महापौर निवास का उद्घाटन हो रहा है और वर्तमान महापौर होने के नाते, उन्हे सबसे पहले शिवनेरी से पनवेल में विकास की गंगा को बहाने का मौका मिलेगा।



