संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ता हैं तिनों गिरफ्तार आरोपी

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से, एमपीएससी और सीईटी परिक्षा घोटाले की गूंज काफी व्यापक स्तर पर सुनाई दे रही है और इसको लेकर एमपीएससी के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग भी जोर शोर से की जा रही है। मगर आज नवी मुम्बई के बेलापूर में स्थित एमपीएससी के कार्यालय में एक बेहद ही असभ्य और निंदनीय घटना को अंजाम दिया गया। महाराष्ट्र में सक्रिय संभाजी ब्रिगेड के कुछ सदस्यों ने, एमपीएससी के कार्यालय में पहुंचकर,वहां घोटाले से संबंधित सबूत दिखाने के बहाने से,एमपीएससी के सचिव महेन्द्र हरपलकर के केबिन में घुसे और उनके मुंह पर जबरदस्ती कालिख पोत दिया। इस दौरान उन्होंने एमपीएससी के सचिव के साथ धक्का मुक्की भी की।सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि इस घटना का पूरा विडियो भी, स्वयं आरोपियों ने अपने से बनाया और उसको सोशल मीडिया पर व्हायरल भी किया। आजकल यह ट्रेन्ड बड़े पैमाने पर सामने आ रहा है,जिसमें अपने आपको राजनेता कहने वाले कुछ गुन्डे,किसी भी सरकारी कार्यालय में घुसकर,वहां अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ न केवल बदतमिजी करते हैं बल्कि उसका विडियो बनाकर और उस विडियो को सोशल मीडिया में डालकर,अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते हैं। यह सबकुछ इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकी पुलिस उचित धाराओं के अंतर्गत, इन गुन्डे रूपी राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई नही करती। मगर पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में,दो डाक्टरों के साथ की गई मारपीट की घटना को जिस प्रकार न्यायालय ने बेहद ही गंभीरता से लिया है और आरोपियों का प्रभावशाली राजनीतिक कद होने के बावजूद,उनकी जमानत को नकार दिया है,उससे लगता है कि नवी मुम्बई पुलिस को भी एक दिशा मिली है और उसने भी, एपीएमसी सचिव के साथ की गई बेहद ही निंदनीय घटना को गंभीरता से लेते हुए,संभाजी ब्रिगेड से जुड़े तोनों ही आरोपियों को, गंभीर धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है।



