
महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले में पहली बार ऐसा हुआ है,जब एक ही दिन बाघ ने एक साथ चार महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। यह महिलायें तेन्दू पता चुनने के लिए जंगल के इलाक़े में गई हुईं थीं।
देशभर में जिस तरीके से बेहद बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है और वन्य जीवन को प्रभावित किया जा रहा है,उससे वनों में रहने वाले जीवों की जिन्दगी बहुत प्रभावित हो रही है और अब वह आसानी से रिहायशी इलाकों में भी दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ चंद्रपुर में भी हुआ है,जहां सुरक्षित क्षेत्र समझकर महिलायें तेन्दु पता चुनने गईं थीं,मगर वह बाघ के हमलों का शिकार हो गईं। चारों महिलाओं के मौत की खबर सामने आई है।



