भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा

सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल का कब्जा होने जा रहा है। इसको लेकर सिडको में एक मिटींग आयोजित की गई थी,जिसमें भाग लेने सांसद नरेश म्हस्के और श्रीरंग वारने भी उपस्थित थे। पिछले कई महीनों से नवी मुंबई में सिडको द्वारा तैयार किये गये रेलवे स्टेशन को,भारतीय रेल को सौंपने की तैयारी चल रही है,इसमें तीन रेलवे स्टेशन का कब्जा भारतीय रेल को मिल भी चुका है।अब बाकि के बचे स्टेशनों को भी सिडको भारतीय रेल को देने जा रही है और इसी को लेकर 14 अगस्त को एक महत्वपूर्ण मिटींग सिडको में रखी गई थी। इसमें सिडको और भारतीय रेल के अधिकारियों के साथ, सांसद नरेश म्हस्के और श्रीरंग वारने भी मौजूद थे। इस मिटींग में अपने नौकरी के भविष्य को लेकर,सिडको के रेलवे स्टेशन के कर्मचारी और कामगार भी,अपना पक्ष रखने पहुंचे हुए थे। मगर भारतीय रेल, सिडको के कर्मचारियों और कामगारों को अपने यहां रखने को तैयार नही है,इसी से नाराज कामगार नेताओं ने नरेश म्हस्के और श्रीरंग वारने के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। इसपर नाराज नरेश म्हस्के ने एक बार कामगार नेता को चिल्लाकर डांटने का प्रयास किया,मगर कामगार नेता ने डरने की बजाये नरेश म्हस्के के साथ ही तक्रार करना शुरू कर दिया। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिसके बाद सांसद नरेश म्हस्के की इमेज बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है।



