“पीक एन्ड चूज” प्रणाली पर पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे की कार्रवाई,सात लोगों को बनाया गया बलि का बकरा

Date:

नवी मुम्बई के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ, मुम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गडकरी और कमलखट्टा की बेंच ने जो सख्त रूप अपनाया था,उसको कुछ ठंढ़ा करने के लिए, पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे ने सात लोगों को बलि का बकरा बनाने की तैयारी मुम्बई उच्च न्यायालय के समक्ष दिखाई है। जिन सात लोगों का नाम पालिका आयुक्त की तरफ से न्यायालय के समक्ष रखा गया है,वह सभी कहीं न कहीं घणसोली विभाग कार्यालय से जुड़े लोग हैं। जब पूरे नवी मुम्बई में अवैध ईमारतों की भरमार है,फिर एक ही विभाग कार्यालय से जुड़े लोगों पर की गई कार्रवाई को,क्या भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के हिसाब से उचित ठहराया जा सकता है ? यही वह गंभीर सवाल है जिसके चलते पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे की इस कार्रवाई को “पीक एन्ड चूज” वाली कार्रवाई की संज्ञा दी जा रही है।
मुम्बई उच्च न्यायालय में पालिका आयुक्त के द्वारा जो प्रतिज्ञापत्र दाखिल किया गया है,उसके आंकड़े स्वयं इस बात की गवाही देते हैं कि घणसोली को छोड़कर जो बाकि के विभाग कार्यालय हैं,वहां के भी कई विभाग अधिकारी पांच पांच सालों तक एक ही पद पर बने रहे हैं और उनके समय में भी उनके कार्यक्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में अवैध बहुमंजिली ईमारतों का निर्माण हुआ है। मगर कार्रवाई सिर्फ एक विभाग कार्यालय से जुड़े लोगों पर। सबसे बड़ी बात यह कि अतिक्रमण विभाग को संभालने की प्रमुख जिम्मेदारी,अतिक्रमण उपायुक्त की होती है क्योंकी वही पालिका के सभी विभाग अधिकारियों का प्रमुख होता है और सभी विभाग अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों की पूरी रिपोर्ट अतिक्रमण उपायुक्त को भेजते हैं और उनसे इस संदर्भ में उचित मार्गदर्शन की मांग करते हैं। मगर पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे को अपने उपायुक्तों में कोई कमी नही दिखाई दी। यहां तक कि जिस व्यक्ति पर अतिक्रमण विभाग से जुड़े, दो दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो व्यक्ति वर्ष 2016 के बाद 7 वर्षों तक लगातार अतिक्रमण उपायुक्त बना रहा,उस अमरीश पटनीगिरे को भी पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे ने अभयदान दे दिया।
जिन सात लोगों पर कार्रवाई करने की घोषणा पालिका आयुक्त द्वारा उच्च न्यायालय में की गई है,उसमें पूर्व विभाग अधिकारी संजय तायड़े,पूर्व विभाग अधिकारी महेन्द्र सिंह ठोके और पूर्व विभाग अधिकारी शंकर खाड़े सहित सहायक अभियंता रोहित ठाकरे,सहायक अभियंता वैभव भये, पूर्व कार्यालय अधीक्षक विष्णु धनावड़े और क्लर्क प्रवीण दलवी का नाम शामिल है। यह सारे नाम घणसोली विभाग कार्यालय से जुड़े हैं और इनमें से भी ज्यादातर लोग वह हैं जो वर्ष 2022 से या उसके बाद घणसोली विभाग कार्यालय से जुड़े थे। ज्ञात हो कि वर्तमान न्यायालय अवमान याचिका के याचिकाकर्ता एडवोकेट किशोर शेट्टी ने,घणसोली विभाग कार्यालय के अंतर्गत बनी अवैध बहुमंजिली ईमारतों को लेकर 2022 में ही एक जनहित याचिका दाखिल की थी,शायद यही एक बड़ा कारण है कि पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे ने घणसोली विभाग कार्यालय से जुड़े लोगों को ही अपना निशाना बनाया है। मगर पालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे का यह निर्णय पूरी तरीके से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के खिलाफ है,जिसमें सभी को कानूनी रूप से समान बताया गया है फिर एक विभाग के अधिकारियों को दंड और दूसरे विभाग के अधिकारियों को अभयदान कैसे दिया जा सकता है ?


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories