पति ने पत्नी और सास को बेरहमी से मार डाला

कभी कभी पारिवारिक विवाद अपने किस खौफनाक स्वरूप में पहुंच जाता है,इसका एक उदाहरण नवी मुम्बई के नेरूल क्षेत्र में दिखाई दिया। यहां शिरवणे गांव में रहनेवाले आयुष निखालजे नामक एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने,अपनी 22 वर्षीय पत्नी अपर्णा निखालजे और अपनी सास मालन गोसावी की बेरहमी से हत्या कर दी। आयुष अपनी पत्नी अपर्णा के चरित्र पर संदेह किया करता था और इसी को लेकर इन दोनों के बीच आपस में झगड़े हुआ करते थे। आखिरकार इस झगड़े का एक बेहद ही खौफनाक अंत सामने आया,जिसमें अपर्णा को अपनी मां के साथ जान से हाथ धोना पड़ा और हत्यारा आयुष पुलिस की गिरफ्त में जा पहुंचा।



