

घणसोली निवासी और राष्ट्रीय मराठा महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष बंशीदादा डोके ने,घणसोली सेक्टर 3 में स्थित सेन्ट्रल पार्क का नाम बदलकर उसे छत्रपति संभाजी महाराज उधान का नाम दिये जाने की मांग पालिका प्रशासन से की है। ज्ञात हो छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही,छत्रपति संभाजी महाराज का नाम भी बेहद ही शक्तिशाली मराठा शासक के रूप में महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है और इनके वीरगाथा की अनेक कहानियां महाराष्ट्र में प्रचलित है।
महाराष्ट्र का मराठा समुदाय जितना सम्मान छत्रपति शिवाजी महाराज का करता है,लगभग वही सम्मान वह छत्रपति संभाजी महाराज को भी प्रदान करता है। इसी परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय मराठा महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष बंशीदादा डोके ने अपने समर्थकों के साथ नवी मुम्बई के उप महापौर दशरथ भगत से मिलकर,घणसोली स्थित सेन्ट्रल पार्क को छत्रपति संभाजी महाराज उधान किये जाने की लिखित मांग की है। नवी मुम्बई के उप महापौर दशरथ भगत ने भी इस संदर्भ में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।



