रश्मिता पोपेटा के अनशन के बाद नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के नामकरण का मुद्दा फिर गरमाया

Date:

आगरी कोली युवा वर्ग ने अपने ही नेताओं को दी चेतावनी

नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल को,प्रकल्पग्रस्तों के मसीहा माने जानेवाले स्वर्गीय दि बा पाटील साहब का नाम दिए जाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस बार इस मुद्दे के पीछे कोई बड़ा प्रकल्पग्रस्त नेता नही,बल्कि रश्मिता पोपेटा नामक एक प्रकल्पग्रस्त महिला है,जो पिछले पांच दिनों से इस मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठी है कि नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल को जब तक दि बा पाटील साहब का नाम नही दिया जायेगा,तबतक वह अपना अनशन समाप्त नही करेगी।अब रश्मिता पोपेटा को बड़े पैमाने पर आगरी कोली समुदाय के उन नवजवानों का समर्थन हासिल हो रहा है,जिनका विश्वास अब अपने बड़े नेताओं पर नही रह गया है। यह युवा खुले मंच से अपने ही आगरी कोली के बड़े नेताओं के खिलाफ गाली निकालते भी दिखाई दे रहे हैं। इनका मानना है कि इन नेताओं ने प्रकल्पग्रस्तों को आगे करके सिर्फ अपना और अपने परिवार का भला किया है और हजारो करोड़ की नाजायज संपति अर्जित की है और अपने ही परिवार के सदस्यों को नेता भी बनाया है। इसलिए यह सारे नेता केन्द्र सरकार की जी हुजूरी करने में लगे हैं और नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के नामकरण को लेकर प्रकल्पग्रस्तों को सिर्फ झांसा दे रहे हैं।रश्मिता पोपेटा की तबियत जैसे जैसे बिगड़ रही है वैसे वैसे आगरी कोली युवाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब वह शांति का मार्ग त्यागने की चेतावनी भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल का शाॅर्ट नेम एनएमआईए ( नवी मुम्बई इंटरनेशनल एयरपोर्ट) है,जो आगे चलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) में तब्दील होनेवाला है,यही कारण है कि इसे दि बा पाटील का नाम नही दिया जा रहा। लेकिन आगरी कोली युवाओं का गुस्सा इस मामले को लेकर जिस तरीके से बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में यह मुद्दा एक हिंसक आन्दोलन के रूप में भी तब्दील हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories