नवी मुम्बई का राजनीतिक तापमान गरमाया

शिवसेना शिन्दे गुट के युवा नेता और नवी मुम्बई महानगरपालिका के स्वीकृत नगरसेवक ऐरोली रहिवासी,साहिल चौगुले के खिलाफ एक महिला के विनयभंग का मामला दर्ज किया गया है। रबाले पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में महिला ने अपने शारिरीक शोषण का आरोप भी साहिल चौगुले पर लगाया है। साहिल चौगुले ऐरोली के दिग्गज स्थानीय नेता विजय चौगुले हैं और उनके पिता देवीदास चौगुले थे,जिनकी हत्या कुछ वर्ष पहले कर दी गई थी,उस वक्त साहिल बेहद कम उम्र के थे।ऐरोली में यह एक प्रचलन सा बनता जा रहा है कि कई नेता और प्रभावी लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न, विशेषकर उनके विनयभंग को लेकर अनेक मामले सामने आये हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है नेताओं और प्रभावी लोगों के अंदर पराई औरतों के प्रति बढ़ता आकर्षण। इसके पहले साहिल चौगुले के चाचा विजय चौगुले और यादव नगर के नगरसेवक रामाशीष यादव पर भी बलात्कार के आरोप लग चुके हैं।साहिल चौगुले ने अपने उपर लगाये गये आरोप को पूरी तरीके से राजनीति से प्रेरित बताया है और यह घोषणा भी की है कि किसी महिला के सहारे जो लोग उनके नाम की बदनामी कर रहे हैं,जल्द ही उनके नामों का खुलासा वह प्रमाण सहित करेंगे। नवी मुम्बई में एक ओर जहां गणेश नाईक विरूद्ध एकनाथ शिन्दे की लड़ाई जारी है,वहीं ऐरोली में शिन्दे गुट ही दो भागों में बंटा हुआ दिखाई देता है। इससे राजनीति का पारा पिछले कुछ महीनों से नवी मुम्बई में काफी गरम दिखाई दे रहा है।



