बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा सामूहिक बलात्कार का आरोप

Date:

एक निलंबित पुलिस अधिकारी भी था बलात्कार में शामिल

महाराष्ट्र में बढ़ते अपराध का मूल स्रोत क्यों राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों को माना जाता है,इसका एक बेहद ही घिनौना उदाहरण, ठाणे ग्रामीण के पड़घा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर से सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नरेन्द्र पवार और एक निलंबित पुलिस अधिकारी शैलेष पाटिल पर, एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है।बलात्कार का यह मामला जब पिड़िता के कहने से पुलिस स्टेशन में दर्ज नही किया गया तो कांग्रेसी नगरसेविका कांचन कुलकर्णी के पास पिड़िता मदद के लिए पहुंची। पिड़िता की बातों को सुनने के बाद और पिड़िता के पास मौजूद कुछ सबूतों को देखने के बाद, कांचन कुलकर्णी पिड़िता को लेकर स्वयं पुलिस स्टेशन पहुंची और एफआईआर दर्ज करने के लिए जिद करने लगी। जब पुलिस स्टेशन ने उनकी बात नही मानी तो कांचन ने सीधे पुलिस महासंचालक से बात की और फिर पुलिस महासंचालक के आदेश पर एफआईआर दर्ज किया गया।कांचन की मानें तो पिड़ित महिला अपने एक पारिवारिक विवाद के समाधान के लिए पहले नरेन्द्र पवार से मिली थी। इसके बाद नरेन्द्र पवार ने उसे पड़घा पुलिस स्टेशन की हद में मौजूद एक फार्म हाउस पर बुलाया और उसके समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। पिड़ीत महिला जब नरेन्द्र पवार के बताये फार्म हाउस पर पहुंची तो वहां निलंबित पुलिस अधिकारी शैलेष पाटिल भी मौजूद था। इन दोनों ने महिला को एक कमरे में बुलाया और उससे शराब पीने का आग्रह किया। महिला के मना करने पर और वहां से बाहर निकलने की कोशिश करने पर नरेन्द्र पवार और शैलेष पाटिल ने रिवाल्वर के दम पर उसे धमकाते हुए जबरदस्ती शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसे धमकाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान इन दोनों ने महिला को बहुत गंदे गंदे काम करने पर भी मजबूर किया।कांचन कुलकर्णी ने इस घृणित अपराध के लिए नरेन्द्र पवार और शैलेष पाटिल दोनों के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की । इस एफआईआर के दर्ज होने के बाद, नरेन्द्र पवार ने बीजेपी के भटक्या विमुक्ति सेल के प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़ा दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories