
महाराष्ट्र में 17 विधान परिषद के चुनाव में महाराष्ट्र के नगरसेवकों के मत के लिए बोली लगाई जा रही है और एक दूसरे की पार्टी में सेंध लगाने का कार्यक्रम जोरों पर है। सबसे ज्यादा फूट शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस के नगरसेवकों में दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस विधायक विजय बड्डेटीवार ने आरोप लगाया है कि बीजेपी, एक नगरसेवक के मत के बदले 5 लाख रूपये नगरसेवकों को दे रही है। बीजेपी के इस ऑफर के चक्कर में ज्यादातर नगरसेवक फंसते दिखाई दे रहे हैं।
महायुती ने इन 17 सीटों को लेकर जो योजना बनाई है,उसके मुताबिक बीजेपी 12, शिवसेना शिन्दे गुट 4 और राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट एक सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। बीजेपी की तरफ से नवी मुम्बई के संदीप नाईक को भी विधान परिषद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।



