क्या मोदी सरकार ने अपने ही पैर पर मारा कुल्हाड़ी

Date:

सोनम वांगचूक को जबरदस्ती अस्पताल ले जाना,पड़ सकता है भारी

पिछले 21 दिनों से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर, दिल्ली के जंतर मंतर पर,काॅकरोच जनता पार्टी और देश के प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक सोनम वांगचूक के संयुक्त आन्दोलन में,तब एक बड़ा मोड़ आ गया जब 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचूक को दिल्ली पुलिस जबरदस्ती उठाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद जिस तरीके से देशभर के सैकड़ों प्रसिद्ध चेहरों के द्वारा,केन्द्र सरकार के नियत और अहंकार को लेकर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया,उससे ऐसा लग रहा है कि कहीं केन्द्र सरकार ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी तो नही मार ली है।दिल्ली पुलिस आज सुबह 7 बजे डाक्टरों के वेश में,सोनम वांगचूक के स्टेज पर पहुंची और आनन फानन में उन्हे बिस्तर सहित उठाकर,पुलिस वैन में लादकर अस्पताल ले गई। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश का सहारा लिया,जिसमें सोनम वांगचूक के स्वास्थ का ख्याल रखने की सलाह दिल्ली प्रशासन को दी गई थी। दिल्ली पुलिस के इस हरकत को केन्द्र सरकार से जोड़ते हुए,लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे एक कायराना हरकत की संज्ञा दे डाली और यह भी कहा कि सोनम वांगचूक के त्याग के कारण जिस तरीके से,पूरा देश एक छतरी के निचे आ रहा था,उसको लेकर केन्द्र सरकार 20 जुलाई के उस आन्दोलन के एलान से डर गई, जिसमें संसद मार्च का आह्वान किया गया था। केवल राजनीतिक पार्टी के लोग नही,बल्कि अनेक,सामाजिक,सास्कृतिक और मजदूर-किसान संगठनों ने भी केन्द्र सरकार के इस कायरतापूर्ण हरकत की जमकर आलोचना की है। सोनम वांगचूक को अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद,उनकी जगह पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की घोषणा,काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने की। सोनम वांगचूक की पत्नी ने कहा कि अगर 20 जुलाई तक सोनम वांगचूक जंतर मंतर तक नही लौटे तो संसद मार्च के कार्यक्रम का नेतृत्व वह स्वयं करेंगी। आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि केन्द्र सरकार की इस कायराना हरकत के खिलाफ,देशभर के विपक्षी सांसद एकजुट होकर 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद तक मार्च के इस अभियान में भाग ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो केन्द्र सरकार को आम जनता की नजर में ,एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

नवी मुम्बई महानगरपालिका आयुक्त ने अपने फिटनेस से जीता सबका दिल

21 किलोमीटर की मैराथन को, 2 घंटे 26 मीनट में किया पूरा नवी मुम्बई के लोगों को 23 अगस्त के...

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories