हार के बाद भी बीजेपी की प्रबल जीत

Date:

बांकीपूर और दतिया उपचुनाव से ईव्हीएम की विश्वसनियता पर मुहर लगाने का प्रयास

कई राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि जहां पर विपक्षी दलों के चुनावी मैनेजमेंट की सोच समाप्त होती है,वहां से मोदी शाह के चुनावी मैनेजमेंट टीम की सोच शुरू होती है। जेन जी के जंतर मंतर के आन्दोलन के दौरान, ईव्हीएम की विश्वसनियता पर भी कई लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा सवाल खड़े किये गये थे। लोग ऐसा मानने लगे थे कि मोदी सरकार के अहंकार के पीछे,कहीं न कहीं ईव्हीएम एक बड़ा कारण हो सकता है। बीजेपी बिहार के बांकीपूर विधानसभा सीट और मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट को भले हार गई हो,मगर कई राजनीतिक विश्लेषक इस हार को भी,बीजेपी की एक बड़ी राजनीतिक जीत बता रहे हैं। बांकीपूर सीट से जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को लगभग 20,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई है,वहीं दतिया सीट पर कांगेस के उम्मीदवार के हाथों ,बीजेपी के उम्मीदवार को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। प्रशांत किशोर ने बांकीपूर से नीरज सिन्हा को हराया तो दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के हाथों बीजेपी के आशुतोष तिवारी की हार हुई।हालांकि इन दोनों जीत के पीछे कुछ तथ्यात्मक कारण भी रहे हैं,इस उपचुनाव के पहले जेन जी का बीजेपी के विरोध में एक बड़ा आन्दोलन,प्रशांत किशोर जैसे शक्तिशाली उम्मीदवार के सामने नीरज सिन्हा जैसे कमजोर उम्मीदवार को पेश किया जाना और दतिया में बीजेपी के बेहद ही शक्तिशाली उम्मीदवार और पूर्व गृहमंत्री नरोतम मिश्रा का टिकट काटा जाना,यह कुछ ऐसे कारण हैं जिससे इस जीत को सामान्य ठहराया जा सकता है। मगर इन दोनों हार से बीजेपी को जो सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है, वह है ईव्हीएम की विश्वसनियता को फिर से कायम कर पाना। हालांकि बीजेपी ने गुजरात के उपचुनाव को आसानी से जीतकर यह संकेत भी दे दिया कि वह गुजरात के अगले साल होनेवाले चुनाव के लिए,अभी भी अपनी ताकत को बरकरार रखे हुए है। गुजरात में बीजेपी पिछले 30 सालों से सता पर विराजमान है, फिर भी उसके खिलाफ विरोधी दल, अभी तक कोई भी एन्टी इनकम्बेंसी का माहौल पैदा कर पाने में सफल नही हो पाये हैं।राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो जेन जी आन्दोलन के बाद, अंदरखाने ईव्हीएम के खिलाफ भी एक माहौल पैदा करने की कोशिश शुरू की गई थी और कुछ लोग इसके लिए कानूनी पहलूओं का भी अध्ययन करने में जुटे थे। मगर बांकीपूर और दतिया विधानसभा के उपचुनाव में हार के बाद,बीजेपी प्रवक्ता जानबूझकर बड़े चैनलों में ईव्हीएम को लेकर यह सवाल खड़े करने में लगे हैं कि इन दोनों जीत पर कोई ईव्हीएम पर सवाल खड़े क्यों नही कर रहा? मतलब साफ है कि बीजेपी इन दोनों उपचुनावों की हार के जरिए ईव्हीएम की विश्वसनियता को मजबूत करने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories