
महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन की हद में पुष्पा पार्क के नजदीक,मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ के उपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस फायरिंग में टाइगर श्राॅफ का ड्राइवर और पास खड़ा एक ऑटोचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। इस फायरिंग की घटना को मोटरसाइकिल से आये तीन अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर लाॅरेन्स विश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडीत और हरमन संधू ने अपने कंधों पर ली है।लाॅरेन्स विश्नोई गैंग पिछले दो तीन वर्षों में, मुम्बई में काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है। पहले सलमान खान के घर पर फायरिंग,फिर पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या और अब टाइगर श्राॅफ पर हमला,इन तीनों ही मामलों में किसी न किसी रूप में लाॅरेन्स विश्नोई का नाम सामने आया है। मुम्बई पुलिस घटनास्थल के पास के सभी सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाल रही है और उसने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस घटना में टाइगर श्राॅफ बाल बाल बच गये और वह अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।मुम्बई और उसके आसपास के इलाके को दहलाने वाली,दुसरी बड़ी आपराधिक घटना कल्याण में घटी,जहां एक एक्सीडेन्ट पर पैदा हुए विवाद में, तीन लोगों ने मिलकर राज मढ़वी नामक एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में एक महिला के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। वैसे पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जिनके नाम विकास यादव और सौरभ सालुंखे है। मगर मुम्बई और उसके उपनगरीय इलाकों में जिस तरीके से, छोटे छोटे विवादों पर हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है,वह मुम्बई की कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद शर्मनाक स्थिती है।



