महाराष्ट्र के हिंगोली में मंजूनाथ हत्याकांड की पुनरावृति महेश शेलके हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

Date:

वर्ष 2005 में यूपी के लखिमपूर खिरी में इंडियन ऑयल के एक सिनीयर पदाधिकारी मंजूनाथ की,सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,क्योंकी उन्होंने मिलावटी पेट्रोल और डीजल बेचने के आरोप में एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया था। उस वक्त इस हत्याकांड की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ी थी। अब इसी हत्याकांड की पुनरावृति महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में हुई है,जहां इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेलके को, बड़ी ही बेरहमी से चाकू के सात वार कर मार डाला गया है और इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी एक पेट्रोल पंप मालिक ही है,जिसके पेट्रोल पंप को सील करने महेश शेलके उसके पेट्रोल पंप पर गये हुए थे।हिंगोली के पुलिस अधीक्षक श्रेनिक लोधा की मानें तो हिंगोली जिले के बासमत ताल्लुका के अम्बाचोंडी गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप को सील करने के उद्देश्य से,इंडियन ऑयल के नांदेड़ कार्यालय की एक टीम उस पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। इस पेट्रोल पंप का मालिकाना हक पंडावीर परिवार के पास है। पेट्रोल पंप के सिलींग की कार्रवाई के दौरान, इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेलके और पंडावीर परिवार के बीच थोड़ी बहस हो गई। नाराज पंडावीर परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों द्वारा इंडियन ऑयल की टीम पर हमला बोल दिया गया और विशेष रूप से महेश शेलके को निशाना बनाया गया। उमेश पंडावीर नामक एक 25 वर्षीय आरोपी ने, अपने पास रखे धारदार शस्त्र से महेश शेलके पर सात से ज्यादा वार किया,जिसमें महेश शेलके बुरी तरह घायल हो गये और अस्पताल पहुंचने पर उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।महेश शेलके की हत्या का गंभीर संज्ञान लेते हुए, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी ने न केवल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की बल्कि अपने ट्विटर हैन्डल पर इस हत्याकांड को बेहद जघन्य बताते हुए,महाराष्ट्र सरकार से इसपर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इंडियन ऑयल के चेयरमैन ए एस साहने ने भी इस हत्याकांड को बेहद गंभीर बताते हुए,महाराष्ट्र के सभी संबंधित उच्चाधिकारियों से बात की। हरदीप पूरी और ए एस साहने के इस गंभीर दखल का असर यह हुआ कि कुरून्डा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस हत्याकांड से जुड़े, पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। इनमें मुख्य आरोपी उमेश पंडावीर के साथ उसकी 46 वर्षीय मां लताबाई,21 वर्षीय श्रवण वाकुड़े,37 वर्षीय राहुल धाइजे और 27 वर्षीय प्रथमेश वाघमारे का नाम शामिल है। वैसे इस हत्याकांड ने एक बार फिर से महाराष्ट्र के कानून व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है और राष्ट्रीय स्तर पर किसी समान अपराध में,महाराष्ट्र की तुलना यूपी के अपराध से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories