
ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के जिन आरोपों के साथ,दिल्ली सहित पूरे भारत में आन्दोलन किये जा रहे हैं,उसकी एक झलक नवी मुम्बई के वाशी रेलवे स्टेशन के बाहर भी दिखाई पड़ी। यहां सैकड़ों की संख्या में महाविकास आघाड़ी के लोगों ने इकठ्ठे होकर,ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस आन्दोलन का नेतृत्व वैसे तो नवी मुम्बई जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा किया जा रहा था,मगर इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट और शिवसेना यूबीटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी,जमकर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। इस आन्दोलन की रूपरेखा, 6 अक्टूबर को वाशी के कांग्रेस भवन में इंडिया आघाड़ी के संयुक्त बैठक के दौरान तय की गई थी। वाशी रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित इस आन्दोलन में, महिलाओं की भारी उपस्थिती विशेष उल्लेखनीय रही। इस आन्दोलन में उपस्थित लोगों ने मोदी ज्ञानेश वोट चोर के नारे सबसे ज्यादा लगाये और मतचोरों को देशद्रोही बताने का भरपूर प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने आन्दोलनकारियों के सारे बैनर जब्त कर लिए और केवल हाथ में तिरंगे को लेकर आन्दोलन करने की स्वीकृति प्रदान की।इस आन्दोलन पर अपनी प्रतिक़िया देते हुए नवी मुम्बई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आबा दलवी ने कहा कि आज के आन्दोलन में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा, कई सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग भी शामिल हुए। इसके लिए उन्होंने नेरूल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, अफसर ईमाम के समर्थन का विशेष रूप से उल्लेख किया। आबा दलवी ने कहा कि जबतक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नही हो जाता,तबतक महाविकास आघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता चैन से नही बैठेंगे,क्योंकी यह मामला सीधे तौर पर,हमारे पवित्र लोकतंत्र पर प्रहार से जुड़ा है।



