
मुम्बई तपास पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र में नष्ट होती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर,लगातार आवाज उठा रहा है मगर महाराष्ट्र पुलिस के आला अधिकारी और महाराष्ट्र के गृहमंत्री की कानों पर जूं तक नही रेंग रहा। हालात इतने बिगड़ने लगे हैं कि गणेशोत्सव के दौरान स्थापित की गई हाई सिक्युरिटीज की व्यवस्था को भी ठेंगा दिखाते हुए,उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे के गृह जिले ठाणे में एक पुलिस उपनिरीक्षक की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई।घटना ठाणे के पोखरण रोड नंबर 2 में स्थित सुभाष नगर की है,जहां एक कुख्यात अपराधी को बीच सड़क पर शराब पीने से, जब पुलिस वालों ने रोका तो उस अपराधी ने, गुस्से में चितलसर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक किशन भोईर पर पिछे से,बांस की एक लाठी से वार कर दिया और बाद में एक बड़ा पत्थर उनके सर पर दे मारा। इस अचानक हुए हमले में किशन भोईर बुरी तरह घायल हो गये। उस समय घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिसवालों ने तुरंत अपराधी को धर दबोचा। गंभीर रूप से घायल पुलिस उपनिरीक्षक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपनिरीक्षक पर हमला करनेवाले आरोपी का नाम राजू बाल्मिकी है और उसपर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।महाराष्ट्र पुलिस के आला अधिकारी और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अगर अब भी,बढ़ते अपराध को लेकर सचेत नही हुए तो भविष्य में न जाने और कितने पुलिसकर्मी अपराधियों के हाथों मारे जायेंगे। रही बात आम लोगों की तो उन्हे अपराधियों की प्रताड़ना,प्रतिदिन किसी न किसी रूप में झेलनी पड़ रही है,मगर भय का आलम इतना ज्यादा है कि वह अपराधियों के खिलाफ खुलकर सामने भी नही आ सकते



