
मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी से छिपा नही है। इस बम को फेंके जाने के बाद से, बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के बीच, काफी निचले स्तर की ब्यानबाजी देखने को मिल रही है,मगर इसी बीच नवी मुम्बई में सिडको की तरफ से एक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें मुख्यमंत्री फड़णवीस,उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और दूसरी उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार एक साथ उपस्थित रहनेवाले हैं।सिडको की तरफ से मुम्बई गोवा रोड पर,पनवेल से आगे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में, नैना टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत, कुछ भूखंड धारकों को प्रोपर्टी कार्ड बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इन तीनों के द्वारा जेएनपीटी और अटल सेतू को जोड़नेवाली तीन पूलों का भी उद्घाटन किया जाना है।मगर पत्रकारों के लिए इन विकास की परियोजनाओं की खबर महत्वपूर्ण नही होगी,उनकी मुख्य दिलचस्पी मनोज जारंगे के ऑडियो बम से जुड़े मुद्दे पर, फड़णवीस और शिन्दे की संयुक्त प्रतिक्रिया जानने की होगी। उम्मीद है कि कल सुबह 11 बजे से शुरू होनेवाले इस कार्यक्रम के दौरान, दोपहर तक महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी कोई विस्फोटक खबर पत्रकारों के हाथ लग जाये।



