श्मशान भूमि कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

नवी मुम्बई के खारघर में स्थित एक श्मशान भूमि की पानी टंकी से,एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से, पूरे खारघर परिसर में हड़कंप मच गया है। लोगों को आशंका है कि इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर, उसकी लाश को पानी टंकी में छिपाने का प्रयास किया गया है।लोगों में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि इस हत्याकांड में श्मशान भूमि के किसी कर्मचारी का भी हाथ हो सकता है। इसके पीछे लोग तर्क यह दे रहे हैं कि कोई बाहरी व्यक्ति भला कैसे श्मशान भूमि के अंदर किसी की हत्या कर उसकी लाश को पानी टंकी में छिपा सकता है। अगर यह हत्या श्मशान भूमि के बाहर भी की गई है तो भी लाश को पानी टंकी में छुपाने की घटना को, बिना किसी कर्मचारी की मदद के अंजाम नही दिया जा सकता। वैसे स्थानीय पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इससे जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



