
नवी मुम्बई महानगरपालिका के ठेका कामगारों के लिए आज की महासभा एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई। पहले से ही ठेका कामगारों को समान काम समान वेतन दिये जाने को लेकर, नवी मुमहानगरपालिका का नाम, महाराष्ट्र के गिने चुने महानगरपालिकाओं में शामिल था,मगर इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली महासभा ने, आज की महासभा में ठेका कामगारों को एक और नई खुशी प्रदान की और सभी ठेका कामगारों के वेतन में बिना किसी भेदभाव के 7500 रूपये की वृद्धि की घोषणा कर दी,जो अगले महीने से लागु हो जायेगी। सता पक्ष द्वारा लाये गये इस प्रस्ताव का विपक्षी दलों ने भी प्रसन्नता के साथ स्वागत किया और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।सभा समाप्ति के बाद नवी मुम्बई के महापौर सुजाता पाटिल का स्वागत कामगारों ने मिठाई और पेड़े बांटकर किया। हालांकि सुजाता पाटिल ने इस निर्णय का पूरा श्रेय नवी मुम्बई के सर्वेसर्वा कहे जानेवाले गणेश नाईक को दिया।



