
तीन चाइनीज पिस्टल के साथ,चार साल से फरार,हत्या के आरोपी गिरफ्तार
मुम्बई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुम्बई पुलिस के एन्टी एक्सटार्शन सेल ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर,तीन ऐसे खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है,जो देश में किसी बड़े आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन तीनों के पास से तीन बेहद ही अत्याधुनिक चाइनीज पिस्टल और 45 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में से दो पर एक हत्या का आरोप भी है और वह इस हत्या के आरोप में पिछले चार साल से फरार चल रहे थे। इनमें से दो अपराधी या यूं कहें कि आतंकवादी पंजाब के मूल निवासी हैं और तिसरा राजस्थान का। गिरफ्तार जसनप्रीत और सुखविन्दर पंजाब के तो अरबाज अनवर राजस्थान का रहनेवाला है।
सबसे बड़ी बात यह कि इन तीनों के पास इतने अत्याधुनिक चाइनीज पिस्टल कहां से आये,क्या अब भारत के आतंकी संगठनों को चीन का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है,यह कुछ ऐसे गंभीर सवाल हैं, जिसके जवाब को तलाशने की कोशिश न केवल मुम्बई पुलिस को बल्कि एनआईए को भी करनी होगी।



