
पूरे तामझाम के साथ शुरू की गई नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुम्बई तपास की टीम ने स्वयं इस विषय पर नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हमारी गाड़ी बिना किसी सुरक्षा चेकिंग के सीधे प्रस्थान और आगमन के गेट तक पहुंचने में कामयाब हो गई,क्योंकी किसी भी प्वाइंट पर सुरक्षा रक्षक मौजूद नही थे।
पहलगाम की घटना ने भारत सरकार के लिए यह चेतावनी जारी कर दिया था कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल या देश के महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही,देश को कितना भारी पड़ सकता है। नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल,सुरक्षा के लिहाज से वैसे भी काफी संवेदनशील है,क्योंकी यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग और समुद्री मार्ग दोनों तरफ से कई ऐसे रास्ते हैं,जहां से असामाजिक या आतंकवादी तत्व,बिना किसी सुरक्षा जांच के आसानी से नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल तक पहुंच सकते हैं,ऐसे में इस विमानतल की सुरक्षा के लिए बेहद कड़े इंतजाम की जरूरत है,मगर वर्तमान में इस विमानतल की सुरक्षा को पूरी तरीके से भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।



