नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

Date:

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी लेकर आनेवाली है। इन कामगारों को दिपावली से पहले अतिरिक्त 70 हजार रूपये मिलनेवाले हैं। इसमें 22 हजार 500 रूपये की राशि, तीन महीने पहले बढ़ाये गये वेतन की बकाया राशि के रूप में मिलेंगे और 45000 रूपये की राशि दिपावली बोनस के रूप में प्राप्त होगी। जिन कामगारों की बदौलत नवी मुम्बई शहर का चेहरा चमक दमक से भरा दिखाई देता है,आज उन कामगारों के चेहरे पर, एक अलग तरह की चमक लाने के कार्य को नवी मुम्बई महानगरपालिका प्रशासन ने पूरा किया है। इसके लिए पालिका प्रशासन की महासभा ने कुल 74 करोड़ रूपये की राशि को अपनी स्वीकृती प्रदान की है।नवी मुम्बई महानगरपालिका प्रशासन के इस निर्णय का लाभ करीब 8000 मजदूरों के परिवार को हासिल होनेवाला है। नवी मुम्बई महानगरपालिका की आज की महासभा में,पालिका प्रशासन के इस निर्णय के पीछे, सभागृह नेता और पूर्व महापौर सागर नाईक के प्रयास को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए,सत्तापक्ष के लोगों ने उनका जोरदार अभिवादन किया। वहीं पालिका प्रशासन के इस निर्णय की विरोधी पक्ष के नेताओं ने भी प्रशंसा की।जब मामला इस छप्परफाड़ दिपावली का हो तो कामगार नेता, अपनी खुशी का इजहार करने और इसका श्रेय अपने कंधों पर लेने में कैसे कंजूसी दिखाते। एक तरफ महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार संगठन ने इस बंपर दिपावली का श्रेय अपने आपको देते हुए,पालिका मुख्यालय के गेट पर पटाखेबाजी कर अपने खुशी का इजहार किया तो वहीं समता कामगार सेना के लोग कामगारों के इस बंपर दिपावली का श्रेय अपने आपको देते नजर आये। मगर एक बात जो कामगारों के अंदर से सामने आई वह यह कि अगर उन्हे बोनस की जगह स्थाई कामगार का दर्जा देकर, उनके आगे से ठेका कामगार शब्द निकाल दिया जाता तो वह इस बोनस की 70 हजार राशि मिलने से भी ज्यादा खुश होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

हिल गई दिल्ली,बीजेपी में भी खलबली ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शन

एक तरफ केन्द्र सरकार,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर किये जा रहे आन्दोलनों को कुचलने के लिए,हर हथकंडे...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories