
पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक निलेश पाटील ने, अपने ही सर्व्हिस रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों की मानें तो निलेश पाटील पिछले कुछ महीनों से किसी गंभीर बिमारी से पिड़ीत थे। निलेश पाटील की मौत के बाद उनके पीछे उनकी पत्नी और बेटा रह गये हैं। निलेश पाटील ने अपने रहते घर में ही आत्महत्या की है।पुलिस सूत्रों की मानें तो निलेश पाटील का घर पुणे के औंध इलाके में है। निलेश पाटील ने जब आत्महत्या की तो गोली चलने की आवाज सुनकर,अगल बगल के लोग उनकी घर की ओर भागे,मगर कनपटी में गोली लगने के कारण कुछ ही मिनट में उनकी मौत हो गई। इस संदर्भ में पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो इस आत्महत्या के पीछे निलेश पाटील की बिमारी ही सबसे मुख्य वजह है।



