कांग्रेस जिलाध्यक्ष आबा दलवी का एलान नवी मुम्बईकरों के हित को दिया जायेगा सर्वोच्च सम्मान

Date:

नवी मुम्बई के कांग्रेस जिलाध्यक्ष आबा दलवी ने, मुम्बई तपास से बात करते हुए यह बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी ने,कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देश जारी किया है कि वह अपने अपने जिले की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए,उन समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करें। अपने नेता के निर्देशों पर खरा उतरने के लिए,आबा दलवी ने नवी मुम्बई को लेकर एक विशेष योजना बनाई है और इसके अंतर्गत सबसे पहले,नवी मुम्बई की वर्तमान समस्याओं की एक सूची तैयार की जायेगी,फिर इन समस्याओं की प्राथमिकता निर्धारित कर,क्रमवार तरीके से इनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास और संघर्ष किया जियेगा।आबा दलवी ने अपनी बातचीत में इस बात को स्विकार किया कि एक समय में ठाणे,नवी मुम्बई और रायगढ़ इन तीनों जगहों पर कांग्रेस काफी मजबूत स्थिती में थी,मगर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने अपनी स्वार्थसिद्धी के लिए पार्टी की छवि को दरकिनार कर दिया,जिस कारण आज इन तीनों ही जगहों पर पार्टी की स्थिती बेहद कमजोर नजर आ रही है। नवी मुम्बई महानगरपालिका में तो कांग्रेस के एक भी नगरसेवक नही हैं।आबा दलवी ने नवी मुम्बई के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश जारी किया है कि वह अपने मन में थोड़ा सा भी निराशा का भाव पैदा न करें। जिस तरीके से पूरे देश में राहुल गांधी जी ने अपनी मेहनत से कमजोर दिख रही कांग्रेस को एक नई मजबूती प्रदान की है,बिल्कुल उसी तर्ज पर नवी मुम्बई में भी कांग्रेस को बेहद मजबूत स्थिती में लाने का प्रयास किया जायेगा।आबा दलवी ने इसके लिए अपनी टीम से,कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़े जाने का भी संकेत दिया है और कहा है कि इन सामाजिक कार्यकर्ताओं के जरिए,नवी मुम्बई के समस्याओं की प्राथमिकता वाली एक सूची तैयार की जायेगी और फिर इनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास और संघर्ष किया जायेगा। आबा दलवी ने सिडको,नवी मुम्बई महानगरपालिका,एमआईडीसी और नवी मुम्बई पुलिस जैसी संस्थाओं के लिए भी यह संकेत दिया कि इन संस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की अनेक शिकायतें उनके पास, कुछ दस्तावेजी सबूतों के साथ पहुंच रही हैं,जिनके तथ्यों पर रिसर्च किया जा रहा है और इसमें सत्य सामने आने पर जल्द ही ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ बड़े आन्दोलन भी किये जायेंगे और संबंधित अधिकिरियों के गिरफ्तारी की मांग भी की जायेगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आबा दलवी अपनी बातों पर कितना खरा उतर पाते हैं और अपने नेतृत्व में वह नवी मुम्बई कांग्रेस में नई जान फूंक पाते हैं या नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories