पदम श्री अवार्ड से सम्मानित शिक्षा महर्षि डी वाय पाटील का निधन

Date:

91 वर्ष के उम्र में ली आखरी सांस

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक छोटे से गांव अम्बाप में जब 22 अक्टूबर 1935 में डी वाय पाटिल का जन्म हुआ था,तब कोई नही जानता था कि एक छोटे से गांव में जन्मे इस सितारे को, एक दिन पूरा देश शिक्षा महर्षि के नाम से पहचानेगा और यह सितारा, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में 22 से ज्यादा बड़े बड़े शैक्षणिक संस्थाओं का जन्मदाता बनेगा । डी वाय पाटिल को उनके इसी योगदान के लिए, भारत सरकार ने उन्हे 1991 में ही पदम श्री अवार्ड से सम्मानित कर दिया था।डी वाय पाटिल का आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन के 91 वें साल में अंतीम सांस ली। डी वाय पाटिल अपने नौजवानी काल से ही कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गये थे और और वर्ष 1957 में 22 वर्ष की उम्र में वह पहली बार कोल्हापुर नगर परिषद के सदस्य बने। वर्ष 1967 से 1978 तक वह महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में विराजमान रहे। बाद में उनका पूरा ध्यान महाराष्ट्र में शिक्षा विस्तार पर केन्द्रित हो गया और उनकी पहचान शिक्षण संस्थानों के संस्थापक के रूप में सामने आने लगी। वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच, कांग्रेस पार्टी ने उन्हे तीन राज्यों का गवर्नर बनने का अवसर भी प्रदान किया,जिसमें त्रिपुरा,बिहार और बंगाल का समावेश रहा।महाराष्ट्र में डी वाय पाटिल शिक्षण संस्थाओं को सर्वोतम शिक्षण संस्थानों में से एक माना जाता है। डी वाय पाटिल ने सामान्य शिक्षण संस्थानों से लेकर हर प्रकार के व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों की भी स्थापना की। महाराष्ट्र के इस शिक्षा महर्षि को उनके निधन पर मुम्बई तपास की भावभीनी श्रद्धांजली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories