वरिष्ठ पत्रकारों को दरकिनार कर संजय गुरब के नेतृत्व में एकजुट हुए पत्रकार

नवी मुम्बई में सिडको द्वारा तैयार किया गया पत्रकार भवन पिछले कई सालों से धूल खा रहा है। कारण है पत्रकारों की आपसी गुटबाजी । नवी मुम्बई में वरिष्ठ पत्रकारों के दो ग्रुप के बीच जारी टकराव और खिंचतान के कारण,सिडको द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से 4 वर्ष पूर्व तैयार किये गये पत्रकार भवन की चाभी,अब तक नवी मुम्बई के पत्रकारों को नही मिल पाई है।ऐसे में अब नवी मुम्बई के युवा पत्रकारों ने इस पत्रकार भवन को,पत्रकारों के लिए खुला किये जाने की मांग शुरू कर दी है। इन युवा पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने, पत्रकार संजय गुरब के नेतृत्व में पालक मंत्री गणेश नाईक से मुलाकात कर,उनसे यह निवेदन किया कि वह सिडको को यह निर्देश दें कि वह पत्रकार भवन का हस्तांतरण नवी मुम्बई महानगरपालिका को करे,जिससे पालिका नवी मुम्बई के पत्रकारों के लिए यह भवन,अपने रख रखाव के खर्चे से उपलब्ध करायेगी । गणेश नाईक ने अपने जनता दरबार में सिडको के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वह पत्रकार भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर, उसका कब्जा नवी मुम्बई महानगरपालिका को सौंपे।



