पेण में 5 वर्षीय बच्ची की क्रूर हत्या से दहला रायगड़

Date:

नवी मुम्बई में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को तीन हिस्सो में काटा

आजकल अपराध का स्वरूप कितना विकृत हो चला है, इसके दो बेहद ही खतरनाक उदाहरण नवी मुम्बई और रायगड़ से सामने आये हैं। पहली घटना जो रायगड़ जिले के पेण क्षेत्र से सामने आई है,उसमें एक पांच वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या रात में अपहरण के बाद कर दी गई। यहां 5 वर्षीय प्रिया सागर वाघमारे नामक एक मासूम बच्ची अपने माता पिता के साथ रात में सो रही थी। सुबह जब उसके पिता सागर वाघमारे की नींद खुली,तो उन्हे पांच वर्ष की मासूम प्रिया कहीं दिखाई नही दी। फिर परिवार के सारे लोगों ने मिलकर प्रिया की खोज शुरू की,तो प्रिया की लाश उसके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में पड़ी मिली। लोगों को आशंका है कि हत्यारे ने इस मासूम को अपनी हवस का शिकार भी बनाया है। हालांकि पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी विशेष बताने को तैयार नही है। पुलिस ने सिर्फ इस बात का खुलासा किया है कि संशयित हत्यारे किरण भीकू वाघमारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब वह मासूम प्रिया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।दूसरी दिल दहला देनेवाली हत्या की वारदात नवी मुम्बई के रबाले पुलिस स्टेशन की हद में घटी है। जहां एक बदचलन पत्नी ने अपने ही पति की हत्या,अपने एक प्रेमी के साथ मिलकर कर दी और सबूत मिटाने के लिए पति की लाश के तीन टुकड़े कर,उसे गवलीदेव के पहाड़ों की जंगलों में फेंक दिया। हालांकि यह हत्या अगस्त 2025 में ही कर दी गई, मगर उसका खुलासा अब जाकर हुआ है। रबाले पुलिस स्टेशन की हद में अपने प्रेमी के साथ रह रही सुनिता कुशवाहा का यह खौफनाक चेहरा तब सामने आया,जब सुनिता के पति बलिराम कुशवाहा का एक भाई,बहुत दिनों तक अपने भाई से कोई बातचीत न होने की स्थिती में गांव से उसकी खोज खबर लेने मुम्बई आया। यहां वह अपने भाई के उस निवास स्थान पर गया,जो नवी मुम्बई के यादव नगर में था। यहां लोगों ने उसके भाई को यह जानकारी दी कि बलिराम और सुनिता कई महीने पहले ही यहां से चले गये हैं। फिर बलिराम के भाई को किसी से यह जानकारी मिली की बलिराम की पत्नी सुनिता किसी और के साथ घणसोली में रह रही है। इसके बाद बलिराम का भाई अपने भाई की जानकारी लेने सुनिता के घर पहुंच गया,तब सुनिता ने उसे बताया कि आपका भाई मुझसे लड़कर पता नही कहां चला गया है,इसकी मुझे भी कोई जानकारी नही। तब बलिराम के भाई ने रबाले पुलिस स्टेशन में पहुंचकर अपने भाई की मिसींग रिपोर्ट लिखाई। पुलिस को प्रथम दृष्टि में ही सुनिता पर शक हो गया,क्योंकी उसने अपने पति की मिसींग रिपोर्ट दर्ज नही कराई थी और वह किसी और के साथ कई महीनों से घणसोली में रह रही थी। फिर पुलिसिया पूछताछ में सुनिता और उसके साथ रह रहे उसके प्रेमी राहुल प्रजापति ने यह स्विकार कर लिया कि उन दोनों ने मिलकर बलिराम कुशवाहा का कत्ल कर दिया है और उसके लाश के तीन टुकड़े कर उसे गवलीदेव की पहाड़ी के जंगलों में विभिन्न जगहों पर फेंक दिया है। सुनिता का प्रेमी राहुल एक ऑटोचालक है और उसने रात के अंधेरे में अपने ही ऑटो से बलिराम के लाश के टुकड़े को ले जाकर, जंगलों में फेंकने का काम किया है। भले ही रबाले पुलिस ने इन दोनों अपराधियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है,मगर हत्या की घटना के लगभग एक साल बीत जाने के बाद बलिराम के शव के टुकड़े को ढूंढ़ने में पुलिस को बेहद मशक्कत करनी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब...

Recent Posts

All

राजू शेट्टी ने केन्द्र सरकार पर लगाया चीनी घोटाले का आरोप

मील मालिकों और व्यापारियों को मिलेगा 20 हजार करोड़ का अवैध मुनाफा पूरे भारत में अचानक चीनी की किमतों में...

क्या सागर नाईक भ्रष्टाचार प्रकरण से,गणेश नाईक की छवि पर भी पड़ेगा असर

729 करोड़ के वेस्ट टू एनर्जी प्रकल्प पर सवालिया निशान नवी मुम्बई महानगरपालिका के सभागृह नेता, सागर नाईक पर लगे...

उलवे में सिडको की अजब गजब लीला

भारी बारिश के बीच बनाई जा रही है सड़कें खराब सड़कों और गटरों को लेकर,नवी मुम्बई महानगरपालिका और पनवेल महानगरपालिका...

तुकाराम मुंढ़े के नेतृत्व में, अब एफडीए की नजर बड़े सितारों के जाली विज्ञापन पर

अजय देवगन,शाहरूख खान और टाइगर श्राॅफ को 50-50 लाख का नोटिस भारत के लोग अपने घरों के टीवी पर जिस...

सिडको रेलवे स्टेशन के कामगारों के साथ सांसद नरेश म्हस्के की हुई बहस

भारतीय रेल लेने जा रही है,सिडको के रेलवे स्टेशन का कब्जा सिडको के रेलवे स्टेशन पर बहुत जल्द भारतीय रेल...

सिडको और पालिका की तिजोरी में बंद है,एक दर्जन से अधिक नगरसेवकों का भविष्य

बीजेपी और शिवसेना शिन्दे गुट के कई वरिष्ठ नगरसेवकों पर अयोग्यता की तलवार नवी मुम्बई महानगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी की...

गणेश नाईक की कोप दृष्टि नैवेद्य और अलबेला पर

विपक्ष ने कहा अवैध ईमारत पसंद लेकिन वैध ईमारतों की छोटी गलती पर भी नजर पिछले पांच साल से नवी...

नवी मुम्बई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन में ठनी

मुम्बई उच्च न्यायालय के सख्त आदेश से पुलिस महकमा का पारा चढ़ा मुम्बई उच्च न्यायालय में,नवी मुम्बई पुलिस प्रशासन के...

पालिका की महिला विभाग अधिकारी को 25 लाख का मुआवजा

राज्य सरकार को मुआवजे की राशि, पुलिसवालों से वसूलने की स्वतंत्रता मुम्बई तपास ने मुम्बई उच्च न्यायालय में चल रहे,...

पालघर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कारअपने पुरूष मित्र के साथ घूमने गई थी महिला

आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण...

अपने पुलिसिया पैंतरे और ज्ञान के सहारे सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी बने सबसे बड़े वसूलीबाज

मुम्बई तपास के पास दक्षता विभाग में दर्ज कराये गये कई गंभीर शिकायतों की सूची नवी मुम्बई पुलिस आयुक्तालय की...

नगरसेविका नेत्रा शिर्के के नाम रहा आज का महासभा

बेहद ही सधे और प्रमाणिकता के साथ नवी मुम्बई के सुनियोजन पर व्यक्त की अपनी भावना आजकल शिक्षा के महत्व...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories