कहा मैं भी जाउंगा और राहुल गांधी को भी आना चाहिए

काॅकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचूक के,दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू संयुक्त आन्दोलन को, दिनोंदिन विपक्ष के सभी बड़े दलों का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। इसकी शुरूवात सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने की थी,इसके बाद तृणमूल कांग्रेस,वामदल,समाजवादी पार्टी सहित कई अन्य छोटे बड़े दलों का समर्थन भी इस आन्दोलन को मिलने लगा। मगर अभी तक इस आन्दोलन को कांग्रेस, राजद,शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन हासिल नही हो पाया था।मगर आज मुम्बई में उद्धव ठाकरे ने खुलकर इस आन्दोलन का समर्थन किया और कहा कि वह भी इस आन्दोलन में भाग लेने जायेंगे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से भी इस आन्दोलन को समर्थन देने का निवेदन किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग इस देश के युवाओं की अच्छे भविष्य की चाहत रखते हैं,उन्हे काॅकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचूक के इस संयुक्त आन्दोलन को अपना समर्थन प्रदान करना चाहिए। उद्धव ठाकरे की इस घोषणा के बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी इस आन्दोलन के समर्थन की सार्वजनिक घोषणा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद मार्च के आयोजन के निर्णय को एक बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है और यह आन्दोलन बेहद व्यापक रूप ले सकता है।



