गृहमंत्री के रूप में देवेन्द्र फड़णवीस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के पास गृह मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है। मगर उनके कार्यकाल में महाराष्ट्र में गंभीर अपराधों की संख्या में बेहद तेजी से बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। हत्या,महिलाओं के विरूद्ध अपराध और बाल अपराध के आंकड़े तो सारे रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक दंगल और भीड़तंत्र द्वारा किये जानेवाले अपराध की संख्या में भी काफी वृद्धि आई है।एक तरफ अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अवैध धंधों की बहार दिखाई दे रही है। देह व्यापार,जुए,नकली दारू,ड्रग्स और मिलावटी कारोबारियों के लिए देवेन्द्र फड़णवीस किसी फरिश्ते से कम नही। ऐसे ही एक अपराध का बेहद गंभीर स्वरूप हड़पसर में भी सामने आया है,जहां ज़हरीली शराब पीने से 22 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है और कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। मगर अभी तक एक भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी या उत्पादन शुल्क अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। केवल 5 लाख रूपये के मुआवजे के आधार पर मृतकों के परिवारजनों के आक्रोश को ठंढ़ा कर दिया गया है।



