सूत्रों के अनुसार मशीनगन जैसे हथियार भी मिले

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में,एक पूर्व गैंगस्टर के घर से करीब 5.5 करोड़ रूपये नगद,एक मशीनगन,तीन रायफल,दो पिस्तौल,6350 कारतूस सहित भारी मात्रा में सोने चांदी के गहने बरामद हुये हैं। इस कार्रवाई को संभाजीनगर पुलिस से जुड़े क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अंजाम दिया है। एक गोपनीय सूचना के आधार पर,संभाजीनगर में अपने आपराधिक कृत्यों के कारण, बेहद ही कुप्रसिद्ध रहे डाॅन बाबा फरजन अरदेशीर दोर्डी के घर पर छापेमारी कर क्राइम ब्रांच की टीम ने, एक बहुत ही बड़ी सफलता अर्जित करते हुए लगभग 5.5 करोड़ रूपये नगद के साथ कई अत्याधुनिक आग्नयास्त्रों को भारी संख्या में जीवित कारतूस के साथ बरामद किया है। ज्ञात हो कि डाॅन फरजान की कुछ महीने पहले ही मौत हो चुकी है।छावनी पुलिस स्टेशन की हद में मौजूद,इस घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने,घर में मौजूद शीला साल्वे नामक एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि महाराष्ट्र जैसे कानूनी रूप से सक्षम राज्य में भी,डाॅन फरजान के घर से मशीनगन और 7.65 के बेहद ही अत्याधुनिक पिस्टल की भी बरामदगी हुई है। इसके अलावा जिस तरीके से इस घर में 6350 जिन्दा कारतूस रखे हुए थे,वह तो किसी सैन्य पलटन के साथ इनकाउन्टर करने की तैयारी दर्शा रहे थे। इन सबसे भी ज्यादा आश्चर्य की बात पुलिस की वह ब्यान रही,जिसमें पुलिस ने इनमें से चार हथियारों का लाइसेंस होने की बात कही। सवाल यह उठता है कि एक इतने कुप्रसिद्ध डाॅन को किसके इशारे पर पुलिस ने चार चार हथियारों का लाइसेंस दे रखा था। डॉन फरजान के घर से आग्नेयास्त्रों के अलावा भारी मात्रा में घातक धारथार हथियारों की भी बरामदगी की गई है। हालांकि पुलिस ने मशीनगन की बरामदगी का खुलासा न कर इसे भी रायफल बताया है,मगर कुछ पुलिस सूत्र अप्रत्यक्ष रूप से मशीनगन के बरामदगी पर अपनी मुहर लगा रहे हैं।



