नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर लोग कर सकेंगे महाराज का दर्शन

महाराष्ट्र की राजनीति में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम आज भी कितना प्रासंगिक है,इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि मुम्बई एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में,महाराज की अनेकों प्रतिमाओं के होने के बावजूद किसी भी बड़े नये शहरी प्रकल्प का आकर्षण तबतक नही बढ़ पाता,जबतक वहां महाराज की प्रतिमा न स्थापित हो जाये।कुछ ऐसा ही नजारा नवी मुम्बई में नये रूप से विकसीत हुए बेहद ही आकर्षक, नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल का भी था,जहां महाराज की प्रतिमा न होने के कारण कुछ खालीपन दिखाई देता था। मगर महाराज के 353 वें राज्याभिषेक दिवस पर इस खालीपन को भी खत्म कर दिया गया और नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल परिसर में 20 फीट उंची महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के हाथों किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए देवेन्द्र फड़णवीस ने एक बार फिर यह भरोसा दिलाया कि नवी मुम्बई अंतरराष्ट्रीय विमानतल का नामकरण,प्रकल्पग्रस्तों की इच्छा के मुताबिक स्वर्गीय दि बा पाटिल साहब के नाम पर ही किया जायेगा लेकिन कबतक इसका खुलासा मुख्यमंत्री ने नही किया।



