जेसीबी के फावड़ा और हथौड़ा से मारकर की गई हत्या

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते अपराध की,एक और बेहद खतरनाक झलक रायगढ़ जिले में दिखाई दी। जहां अलिबाग के नजदीक मापगांव में कांग्रेस नेता,सुनील थले के भाई विजय थले की बेहद निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो विजय थले को जेसीबी में रखे हथौड़े और जेसीबी के फावड़े की सहायता से, बेहद ही क्रूरता से मार डाला गया।बुद्धवार को विजय थले के यहां सत्यनारायण भगवान की कथा आयोजित की गई थी और पूजा समाप्ति के बाद विजय थोड़ा घूमने के उद्देश्य से,मापगांव के टाकादेवी मंदिर के इलाके में चला गया। जहां से विजय थले के परिवार को यह सूचना मिली कि विजय की हत्या कर दी गई है। परिवार वाले भागकर घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्हे बेहद ही विक्षिप्त अवस्था में विजय थले की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गये दोनों आरोपी विजय के रिश्तेदार ही हैं। इस हत्याकांड से पूरे मापगांव इलाके में तनाव का माहौल है।



