
अपने मां बाप के पैसों के ताकत की बदौलत,बेहद कम उम्र में रफ्तार की सिमा पार करने का शौक रखनेवाले युवाओं की संख्या,दिनोंदिन बड़े शहरों में बढ़ती जा रही है और इसके बेहद गंभीर नतीजे भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक गंभीर परिणाम आज मुम्बई के कोस्टल रोड पर दिखाई पड़ा,जहां रफ्तार के कहर ने एक ही कार में सवार तीन दोस्तों की जान ले ली और एक अन्य दोस्त को अत्यंत चिंताजनक स्थिती में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना आज सुबह 5.30 बजे की है,जब एक बीएमडब्लू कार में सवार 4 दोस्त, बेहद तेज गति से मरीन ड्राइव से हाजीअली की ओर जा रहे थे। मगर लोटस जेट्टी के पास तेज रफ्तार से जा रही इस कार का बैलेन्स बिगड़ गया और कार एक ब्रिज का रेलिंग तोड़कर हवा में उड़ते हुए कम से कम 75 फिट दूर जाकर गिरी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये और इसमें सवार चार दोस्तों में से तीन की जान जगह पर ही चली गई और एक को बेहद चिन्ताजनक स्थिती में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी मृतक मूलतः अहमदाबाद के रहनेवाले थे और मुम्बई में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।मरनेवाले युवकों के नाम शनाया गज्जल उम्र 21 वर्ष,आदित्य जकसानिया उम्र 20 वर्ष और धिरया सेठ उम्र 17 वर्ष है,जबकि घायल युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नही हो पाई है। जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है वह गज्जल परिवार की थी और उसे मृतक शनाया गज्जल चला रहा था।भले ही अपने शौक और मजे के लिए बच्चे रफ्तार का मजा लेने की कोशिश करते हैं,मगर इस दौरान वह यह भूल जाते हैं कि अगर भगवान न करे कुछ बड़ा हादसा हो गया तो इसका क्या प्रभाव उनके मां बाप पर पड़ेगा।



