ठाकरे बंधुओं की इस एकजुटता से बदल सकता है राजनीतिक समीकरण

काॅकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचूक द्वारा संयुक्त रूप से युवाओं के भविष्य को लेकर,जो एक तीव्र आन्दोलन को जंतर मंतर पर शुरू किया गया,अब उसकी ज्वाला महाराष्ट्र में भी बड़े पैमाने पर उभरती दिखाई दे रही है। उद्धव और राज, दोनों ने इस आन्दोलन का खुलकर समर्थन करते हुए सोनम वांगचूक और काॅकरोच जनता पार्टी की जमकर तारीफ की थी। बाद में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने दिल्ली का दौरा कर,आन्दोलन से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहित किया। फिर 20 जुलाई को आन्दोलन के युवाओं पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज का विरोध करने उद्धव ठाकरे भी दिल्ली पहुंच गये और उन्होंने जंतर मंतर पहुंचकर युवाओं को अपने पूर्ण समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया।कल ही उद्धव और राज ने एक संयुक्त पत्रकार परिषद का आयोजन कर, यह एलान कर दिया कि 26 जुलाई को देशभर के युवाओं के समर्थन में एक गैर राजनीतिक मोर्चा निकाला जायेगा,जिसका नेतृत्व उद्धव और राज स्वयं करेंगे। उद्धव और राज द्वारा युवाओं के आन्दोलन को अपना समर्थन दिये जाने के बाद,अचानक महाराष्ट्र के युवाओं में भी गजब का जोश आ गया है और वह हजारों की संख्या में शिवाजी पार्क पर उपस्थित होकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। इन दोनों ठाकरे बन्धुओं के इस मुद्दे पर एकत्र आ जाने से,महाराष्ट्र की सुस्त पड़ी राजनीति में अचानक उबाल आ गया है,देखना है आनेवाले दिनों में इसका क्या असर ठाकरे परिवार की राजनीति पर पड़ता है।



