
आजकल अनजान और एकांत जगहों पर प्रेमी युगलों का जाना,उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसका एक उदाहरण इस बार पालघर जिले के तलाश्री पुलिस स्टेशन की हद से आया है। यहां एक प्रेमी युगल बाईक से गुजरात बार्डर से लगे उमरगांव घूमने गया था और शाम में लौटते वक्त तलाश्री पुलिस स्टेशन की हद में स्थित आमगांव के पास उनकी बाइक अचानक स्लीप कर गई। उसी समय तीन युवक वहां उनकी मदद के बहाने पहुंचे और फिर उन्होंने युवती के पुरूष मित्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे वहां से भागने के लिए मजबूर कर दिया। फिर उन्होंने फोन करके अपने तीन अन्य साथीदारों को वहां बुला लिया और लड़की को जबरदस्ती उठाकर एक खाली पड़े बंगले पर ले गये और वहां उन्होंने बारी बारी से लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में वहां से फरार हो गये। पिड़ीत लड़की किसी भी तरीके से स्थानीय पुलिस स्टेशन का पता पूछकर थाने पहुंची और अपने खिलाफ हुए अत्याचार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस संदर्भ में अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकि के दो आरोपियों को तलाश कर रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे घर भेज दिया गया है।



