बलात्कार के झुठे केस के द्वारा ब्लैकमेलिंग की योजना

नवी मुम्बई के ऐरोली नोड में सक्रिय शिवसेना शिन्दे गुट के युवा नेता और नवी मुम्बई महानगरपालिका के स्वीकृत नगरसेवक,साहिल देवीदास चौगुले के उपर लगाये गये बलात्कार के आरोप ने अब एक नया रूप अख्तियार कर लिया है। रबाले पुलिस ने बलात्कार का आरोप लगानेवाली महिला और उसके एक पुरूष मित्र कुलदीप देवमाने के उपर , ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर कुलदीप माने को 47 हजार रूपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक,साहिल चौगुले ने स्वयं पुलिस में लिखित शिकायत देकर यह सूचना दी कि उनके उपर बलात्कार का आरोप लगानेवाली महिला,अपने एक पुरूष मित्र कुलदीप देवमाने के साथ मिलकर उन्हे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है और उनसे 30 लाख रूपये की मांग कर रही है। साहिल ने अपने शिकायत में यह भी बताया कि इस रकम के एवज में,वह 50 हजार रूपये ऑनलाइन के रूप में कुलदीप देवमाने को दे चुके हैं और आज दूसरे खेप की रकम की रकम देने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर एक होटल में कुलदीप देवमाने को 47 हजार रूपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप के साथ साहिल के उपर बलात्कार का आरोप लगानेवाली उसकी महिला मित्र भी थी,जिसकी गिरफ्तारी को लेकर अभी स्थिती स्पष्ट नही हो पाई है।इस गिरफ्तारी के बाद ऐरोली में यह चर्चा जोरों पर है कि साहिल को फंसाने और उसे बदनाम करने में, शिवसेना शिन्दे गुट से ही जुड़े कुछ नेताओं का हाथ है और उन्होंने इसके लिए साहिल की एक पूर्व परिचित महिला का सहारा लिया। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बलात्कार का आरोप लगानेवाली महिला और उसके पुरूष मित्र के फोन काॅल रिकार्ड की अगर अच्छे से जांच की जाये, तो कुछ बेहद ही चौंकानेवाले खुलासे सामने आ सकते हैं।



