कहां गये अमृता फड़णवीस और राधेश्याम मोपलवार को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी?

Date:

इन दोनों मामलों में कई संदेहास्पद तथ्यों का आखिर कब खुलेगा राज?

हमारी कमजोर याददाश्तों का कितना गैर फायदा पुलिस और जांच एजेन्सियां उठाती हैं,इसके अनेकों उदाहरण न्यायालय के रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं। इन्हीं में से दो पर आज मुम्बई तपास आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता है। पहली घटना है वर्ष 2017 की,जिसमें तत्कालीन एमएसआरडीसी के एमडी राधेश्याम मोपलवार को ब्लैकमेल करने के आरोप में, सतीश मांगले और उनकी अभिनेत्री पत्नी श्रद्धा मांगले को उनके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया था और बाद में मांगले दंपति का गैंगस्टर रवि पुजारी से संबंध बताकर उनपर मकोका लगा दिया गया था। आरोपियों के उपर यह आरोप था कि वह मोपलवार को ब्लैकमेल करके उनसे दस करोड़ रूपये की मांग कर रहे थे। मोपलवार 1 करोड़ रूपये देने को तैयार भी हो गये थे,मगर आरोपी दस करोड़ से नीचे मानने को तैयार नही थे। मजबूरन मोपलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी और पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के सभी आरोपियों को 2023 में न्यायालय से बरी कर दिया गया,मगर उसके बाद मांगले दंपति अचानक न जाने कहां चले गये और अपने आपको सबसे तेज की उपाधि देनेवाले पत्रकारों ने भी इस मामले पर बाद में कोई ध्यान नही दिया। हालांकि इस मामले में कुछ साक्ष्य ऐसे सामने आये थे,जिसमें मोपलवार की भूमिका बेहद संदिग्ध दिखाई देती थी। मगर आगे की सारी सच्चाई पुलिस दबाव के आगे कभी बाहर न आ सकी।अब दूसरी कहानी महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फड़णवीस के ब्लैकमेलिंग का ले लिजीए। इसमें क्रिकेट के एक बहुत बड़े बुकी अनिल सिंघानी और उनकी बेटी अनिश्का सिंघानी पर यह आरोप लगा था कि यह दोनों अमृता फड़णवीस को एक करोड़ रूपये रिश्वत देने का फर्जी विडियो बनाकर, अमृता से दस करोड़ रूपये की मांग कर रहे थे। यह घटना 2023 की है जिसमें पुलिस ने अमृता फड़णवीस की व्यक्तिगत शिकायत के बाद, बाप और बेटी (अनिल सिंघानी और अनिश्का सिंघानी) दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के कुछ महीनों के बाद बाप और बेटी को इस मामले में जमानत मिल गई थी। मगर इसके बाद बाप और बेटी कहां गायब हो गये,इसका कोई अंदाजा नही और न ही इस गंभीर मुकदमे का क्या हुआ,इसकी जानकारी भी सार्वजनिक नही है। अमृता फड़णवीस के मामले में भी कई संदेहास्पद तथ्य सामने आये थे,मगर पुलिस दबाव और जांच में इन तथ्यों को दबा दिया गया। सबसे बड़ी बात यह कि अनिश्का धड़ल्ले से देवेन्द्र फड़णवीस के घर जाकर अमृता से मिला करती थी और उन्हे ब्यूटी टिप्स भी दिया करती थी।खैर इन दोनों मामलों की सच्चाई कुछ भी हो,मगर महाराष्ट्र के दो इतने प्रभावशाली लोगों के मामले की अगर पूरी सच्चाई सामने नही आ पाई है, तो यह हम पत्रकारों की क्षमता और कार्यकुशलता पर भी एक बड़ा सवाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महाराष्ट्र के विधानसभा में भी गूंजी मुम्बई तपास की आवाज

विधायक मंदा म्हात्रे ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर का मुद्दा...

चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या

मुम्बई में भी कानून और व्यवस्था की स्थिती बिगड़ी पूरे...

नवी मुम्बई अवैध निर्माण में फर्जी कोर्ट ऑर्डर का भी इस्तेमाल

सभागृह नेता सागर नाईक के व्हाट्सएप से हुआ खुलासा नवी...

ब्लैकमेलर आरटीआई कार्यकर्ताओं पर भड़के मनोज हलदणकर

कहा कुकुरमुत्ते की तरह बढ़ रही है आरटीआई कार्यकर्ताओं...

Recent Posts

All

महाराष्ट्र के विधानसभा में भी गूंजी मुम्बई तपास की आवाज

विधायक मंदा म्हात्रे ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर का मुद्दा उठाकर नाईक परिवार को घेरा मुम्बई तपास ने कल जिस खबर...

चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या

मुम्बई में भी कानून और व्यवस्था की स्थिती बिगड़ी पूरे महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिती के, अनेकों...

नवी मुम्बई अवैध निर्माण में फर्जी कोर्ट ऑर्डर का भी इस्तेमाल

सभागृह नेता सागर नाईक के व्हाट्सएप से हुआ खुलासा नवी मुम्बई जैसे सुनियोजित शहर में तेजी से बढ़ रहे अवैध...

ब्लैकमेलर आरटीआई कार्यकर्ताओं पर भड़के मनोज हलदणकर

कहा कुकुरमुत्ते की तरह बढ़ रही है आरटीआई कार्यकर्ताओं की संख्या नवी मुम्बई महानगरपालिका में शिवसेना शिन्दे गुट के गट...

न्यायालय से चालाकी नही चलेगी बाॅस

उच्च न्यायालय ने नवी मुम्बई महानगरपालिका का कान अमेठा नवी मुम्बई के पूरी तरीके से अवैध ईमारतों के जड़ पर,...

पानी चुराने वालों पर नवी मुम्बई महानगरपालिका बेहद सख्त

देवद और विचुंबे ग्राम पंचायत के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर नवी मुम्बई महानगरपालिका के मालिकाना हक वाले मोरबे डैम से,...

परभणी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत गिरी

5 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर महाराष्ट्र के परभणी में स्थित...

20 जून नो बारिश

नवी मुम्बई के मोरबे डैम पर भी खतरा मंडराया मुम्बई और उसके आसपास के लोगों के मुंह से ऐसा कई...

खारघर के श्मशान भूमि की पानी टंकी से लाश बरामद

श्मशान भूमि कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग नवी मुम्बई के खारघर में स्थित एक श्मशान भूमि की पानी टंकी से,एक...

नवी मुम्बई महानगरपालिका के ठेका कामगारों को महासभा का तोहफासर्व सहमति से 7500 रूपये की वेतन वृद्घि —————————————–

नवी मुम्बई महानगरपालिका के ठेका कामगारों के लिए आज की महासभा एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई। पहले से ही...

शिवसेना शिन्दे गुट के नेता नामदेव भगत के उभरे नाराज स्वर

एकनाथ शिन्दे पर अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का लगाया आरोप कई वर्षों तक नवी मुम्बई कांग्रेस के...

उलवे में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश

कम उम्र की बच्ची के लिए वसूली जाती थी मोटी रकम देह व्यापार का धंधा किस तरीके से बड़े शहरों...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories