मैराथन के आयोजकों पर मेडल चोरी का लगाया आरोप

पिछले 32 वर्षों से जिस ठाणे मैराथन के साथ,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे का गहरा नाता रहा है,अब उसी मैराथन के आयोजकों पर मेडल चोरी का आरोप लगा है। आप यह जानकर आश्चर्यचकित रह जायेंग कि यह आरोप किसी बड़े और समझदार व्यक्ति या संस्था द्वारा नही लगाया गया है, बल्कि इस आरोप को इस मैराथन में भाग लेनेवाले जेन अल्फा के एक बड़े समूह ने लगाया है। हालांकि इस मैराथन में स्वयं एकनाथ शिन्दे ने भी दौड़ लगाई,मगर जेन अल्फा द्वारा लगाये गये आरोप और इसके विरोध में किये गये प्रदर्शन से,न केवल मैराथन के आयोजकों को शर्मसार होना पड़ा बल्कि इसे कुछ लोग एकनाथ शिन्दे की व्यक्तिगत बेइज्जती भी मान रहे हैं।दरअसल ठाणे एकनाथ शिन्दे और उनके सांसद पुत्र श्रीकांत शिन्दे का गृहक्षेत्र है और यहां एकनाथ शिन्दे का पूर्ण एकाधिकार माना जाता है,मगर जिस मैराथन के आयोजन से लेकर उसे सम्पन्न कराने तक में, एकनाथ शिन्दे की सक्रिय भूमिका रहती है,उसी मैराथन के समापन पर जेन अल्फा के एक समूह द्वारा,मैराथन के आयोजकों पर मेडल चोरी का आरोप लगाना और इसको लेकर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन करना,यह बताता है कि अब एकनाथ शिन्दे की छवि ठाणे में भी पहले जैसी नही रह गई है। दरअसल एकनाथ शिन्दे जब से बीजेपी की शरण में गये हैं और जैसे जैसे वर्तमान समय में बीजेपी, लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रही है,उसके बाद एकनाथ शिन्दे की छवि भी महाराष्ट्र में काफी प्रभावित हुई है और अब यह प्रभाव,उनके गृहक्षेत्र ठाणे में भी पहुंच चुका है।



