मराठा स्वाभिमान को कर रहे हैं अपमानित,कन्हैया कुमार का विस्फोटक ब्यान

कांग्रेस के युवा और बहुचर्चित नेता कन्हैया कुमार ने,महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे को लेकर, एक बहुत ही विस्फोटक ब्यान दे दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र में शिवसेना एकनाथ शिन्दे गुट और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ने के बेहद गंभीर आसार उत्पन्न हो गये हैं। कन्हैया कुमार ने एकनाथ शिन्दे को अमित शाह का गुलाम बताते हुए यहां तक कह दिया कि वह पराक्रमी मराठा स्वाभिमान और प्रतिष्ठा को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।कन्हैया कुमार की भाषा में एकनाथ शिन्दे को ऐसा नेता बताया गया जो भारत के गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर, एक टांग पर खड़ा हो सकता है या सिर के बल उलटे होकर उनको सलाम ठोक सकता है। कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति के राजनीति की शुरूवात, पराक्रमी मराठा स्वाभिमान के साथ हुई हो,उसकी इस गुलामी से मराठा स्वाभिमान अपमानित हो रहा है। कन्हैया कुमार द्वारा एकनाथ शिन्दे की, की गई इस सख्त आलोचना से महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई गरमाहट की आशंका काफी प्रबल हो गई है और उम्मीद की जा रही है कि शिन्दे गुट की तरफ से भी कोई बहुत ही बड़ा और सख्त ब्यान जल्द सामने आ सकता है।



