
मुम्बई के यशवंत राव चव्हाण सभागृह में आयोजित,राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पार्टी की एक बैठक में,जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि बीजेपी के लोग यह आरोप लगाते हैं कि जो चुनाव हार जाता है,वह ईव्हीएम का रोना रोता है,मगर मैं लगभग एक लाख वोटों से निर्वाचित हुआ हूं और तब भी यह कह रहा हूं कि ईव्हीएम मैन्युपुलेट होता है और मोदी और शाह की जीत का राज ईव्हीएम में ही छिपा है। आव्हाड ने कहा कि अगर चुनाव आयोग बैलेट पेपर से चुनाव कराने का एलान करे तो वह, अपने विधायक पद से तुरंत इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने को तैयार हैं।जितेन्द्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के दौरान जोड़े गये,40 लाख नये मतदाताओं के नाम को भी एक बड़ा घोटाला बताया। इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में, महाराष्ट्र में कराये गये एसआईआर को भी पूरी तरीके से फर्जी बताते हुए जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि दो करोड़ सात लाख मतदाता महाराष्ट्र में अचानक कैसे कम हो सकते हैं। फिर जितेन्द्र आव्हाड ने अचानक शाम को साढ़े 7 बजे के बाद, मतदान के प्रतिशत में हुई लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि के उपर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए,चुनाव आयोग से यह सवाल किया कि जब आप तांत्रिक रूप से इतने सक्षम हैं कि आप हर घंटे हुई मतदान का प्रतिशत बता देते हैं फिर जो मतदान शाम 6.30 बजे तक 51% दिखाई देता है,वही दूसरे दिन 64% कैसे हो जाता है।जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चुनाव आयोग ने न केवल अपनी विश्वसनियता खोई है,बल्कि उसके कृत्य एक बड़े देशद्रोही की तरह दिखाई दे रहे हैं।



