विश्वासी कामगार ने ही दे दिया धोखा

महाराष्ट्र के विधान परिषद के नवनिर्वाचित उप सभापति, सचिन अहिर के घर से करीब साढ़े तीन करोड़ रूपये के चोरी का एक मामला,पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। ज्ञात हो कि चोरी का आरोप किसी और पर नही बल्कि सचिन अहिर के बेहद ही विश्वासी एक कामगार प्रवीण सोलंकी पर लगा है,जो पिछले 24 वर्षों से सचिन अहिर के घर का कामकाज देखा करता था।पुलिस ने प्रवीण सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। सचिन अहिर कुछ दिन पहले ही शिवसेना यूबीटी छोड़कर,एकनाथ शिन्दे गुट में शामिल हुये थे और एकनाथ शिन्दे ने उन्हे विधान परिषद का उप सभापति नियुक्त करा दिया था। इस चोरी को लेकर कुछ लोग अजब गजब की बातें भी कर रहे हैं। मुम्बई तपास को सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है उसके मुताबिक,एकनाथ शिन्दे गुट की तरफ से सचिन अहिर को अपने पार्टी में शामिल कराने के लिए जो मोटी रकम दी गई थी,शायद इसी रकम को ठिकाने लगाने के दौरान प्रवीण सोलंकी ने कुछ विशेष चमत्कार कर दिया,जिसका पता लगने पर सचिन अहिर की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया और प्रवीण सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया।



