
नवी मुम्बई की महापौर सुजाता पाटिल के, ऑफिसियल अमेरिका दौरे की स्वीकृती को लेकर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। पालिका सूत्रों की मानें तो महापौर के इस दौरे के लिए 28 लाख रूपये की स्वीकृती प्रदान की गई है और इसे एक अभ्यास दौरे का नाम दिया गया है।आलोचक, प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश का हवाला देकर यह कहते नजर आ रहे हैं कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश के लोगों से, अनावश्यक विदेश दौरे को टालने का निवेदन करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की इस सलाह को,उनकी ही पार्टी की महापौर मानने को तैयार नही हैं। अभ्यास दौरे के नाम पर उनका अमेरिका दौरा लगभग तय माना जा रहा है। मीडिया में हुए इस खुलासे के बाद कुछ लोग यह अनुमान भी लगा रहे हैं कि शायद सुजाता पाटिल स्वयं अपने इस दौरे को रद्द कर सकती हैं।



