5 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर

महाराष्ट्र के परभणी में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में काफी बड़े पैमाने पर,नये सिरे से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कौछ दिन पहले ही एक बड़े छत की ढ़लाई की गई थी। इसी छत के नीचे कुछ लोग शनिवार के दिन प्रसाद वितरण कर रहे थे,तभी अचानक भरभराकर यह छत निचे गिर पड़ी और इसके मलवे में करीब 20 लोग दब गये। जिसमें से 5 के मौत की खबर सामने आ रही है और एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस दुर्घटना ने मंदिर निर्माण कार्य में इस्तेमाल किये जा रहे घटिया निर्माण सामग्री की पूरी पोल खोल दी है। मंदिर प्रशासन और राज्य सरकार की तरफ से इस दुर्घटना के हर स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।



