21 किलोमीटर की मैराथन को, 2 घंटे 26 मीनट में किया पूरा

नवी मुम्बई के लोगों को 23 अगस्त के दिन एक सुखद आश्चर्य का सामना करना पड़ा । इस आश्चर्य के जनक रहे नवी मुम्बई महानगरपालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे। कैलाश शिन्दे के शारिरीक फिटनेस को लेकर, नवी मुम्बई के जो लोग अबतक अनभिज्ञ थे,उन्होंने भी 23 अगस्त को उनके शारिरीक फिटनेस का जलवा देख लिया। कैलाश शिन्दे ने ‘खारघर हिल महापौर मैराथन’ स्पर्धा में न केवल भाग लिया बल्कि 21 किलोमीटर के इस मैराथन को 2 घंटे 26 मीनट में पूरा भी कर लिया।ऐसा नही है कि नवी मुम्बई महानगरपालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे ने पहली बार किसी मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है बल्कि वह इससे पहले, दक्षिण अफ्रिका के बेहद ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय काॅम्रेड मैराथन स्पर्धा और मुम्बई में आयोजित होनेवाली टाटा मैराथन स्पर्धा में भी भाग लेकर और उन मैराथनों को पूरा करके अपने शारिरीक फिटनेस का परिचय दे चुके हैं। खारघर हिल महापौर मैराथन के दौरान, नवी मुम्बई महानगरपालिका आयुक्त कैलाश शिन्दे की हाफ पैन्ट और टी शर्ट की तस्वीर को देखकर,नवी मुम्बई के सामान्य नागरिकों को एक सुखद आश्चर्य की अनुभूति हुई और जब उन्होंने यह जाना कि कैलाश शिन्दे ने केवल फोटो सेशन नही कराया है बल्कि 21 किलोमीटर की मैराथन स्पर्धा को 2 घंटे 26 मीनट में पूरा भी किया है तो सबों ने उनके शारिरीक फिटनेस की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। आज के भागदौड़ भरी जिन्दगी में,इतने बड़े प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभालते हुए भी कैलाश शिन्दे ने जिस तरीके से अपने शारिरीक फिटनेस को संभाला है,वह कईयों के लिए एक प्रेरणा का मार्ग बन सकता है।



