नवी मुम्बई के अवैध निर्माण पर तोड़नी होगी राज्य सरकार को अपनी चुप्पी

Date:

मुम्बई उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त तक,प्रतिज्ञापत्र देने को कहा

नवी मुम्बई जैसे सुनियोजित शहर में, बहुत बड़े पैमाने पर किये गये अवैध निर्माण कार्य के मुद्दे पर मुम्बई उच्च न्यायालय का रूख दिनोंदिन कठोर होता जा रहा है। नवी मुम्बई महानगरपालिका,सिडको,एमआईडीसी और पुलिस प्रशासन के गंभीर समर्थन से नवी मुम्बई में हजारों की संख्या में अवैध बहुमंजिली ईमारतों का निर्माण,सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करके किया गया है। इसका खूलासा 2013 में ही मुम्बई उच्च न्यायालय के समक्ष एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हो चुका था। मगर भू माफियाओं के साथ नवी मुम्बई महानगरपालिका,सिडको,एमआईडीसी और नवी मुम्बई पुलिस के संबंधित अधिकारियों के अवैध गठजोड़ और राज्य सरकार की रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के कारण, इस जनहित याचिका के आदेश को कचड़े की टोकरी में डाल दिया गया। इसके बाद वर्ष 2022 में एडवोकेट किशोर शेट्टी की तरफ से नवी मुंबई के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ एक और जनहित याचिका दाखिल की गई। इस जनहित याचिका के आदेश को भी जब कचरे की टोकरी में डालने का प्रयास किया गया,तब किशोर शेट्टी ने न्यायालय अवमान याचिका दाखिल कर दी और अब यह मामला जस्टिस गडकरी और कमलखट्टा की बेंच में सुने जाने के कारण बेहद गंभीर रूप ले चुका है।इसके अंतर्गत पहली बार पालिका के कुछ पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है। अब न्यायालय ने इस गंभीर विषय पर राज्य सरकार से यह सवाल किया है कि इतने सारे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी,अवैध निर्माणों की संख्या दिनोंदिन क्यों बढ़ती जा रही है। न्यायालय ने इसपर एक विस्तृत प्रतिज्ञापत्र दाखिल करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। यह प्रतिज्ञापत्र राज्य सरकार को 11 अगस्त के अंदर दाखिल करना है। न्यायालय ने इस दौरान उन अवैध निर्माण कार्यों पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश नवी मुम्बई महानगरपालिका को दिया है,जिनका निर्माण कार्य अभी भी जारी है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पीछले कुछ वर्षों से जिस रेगुलराइजेशन की बात राज्य सरकार अपने विभिन्न जी आर में कर चुकी है,उसपर वह अडिग रहती है या न्यायालय की गंभीरता को देखते हुए, वह कोई अलग रूख अपनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Recent Posts

All

जारंगे विवाद के बीच, नवी मुम्बई में एकसाथ दिखेंगे फड़णवीस,शिन्दे और पवार पत्रकारों को खबर बम फोड़ने का मिलेगा बेहतरीन मौका

मनोज जारंगे द्वारा फेंके गये बेहद शक्तिशाली ऑडियो बम के बाद,महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान आया है,वह किसी...

यादव नगर हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के कारण की गई थी दिवाकर यादव की हत्या

नवी मुम्बई के दिघा क्षेत्र में स्थित यादव नगर में,एक 26 वर्षीय युवक दिवाकर यादव की हत्या 22 अक्टूबर...

कोपरी तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाब लगातार बन रहे हैं मौत का कुआं

नवी मुम्बई के सुरक्षा विहीन तालाबों में डूबकर, पिछले तीन वर्षों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की...

जारंगे पाटील के फेंके गये ऑडीयो बम से पूरे महाराष्ट्र में खलबली फड़णवीस और शिन्दे का अंदरूनी कलह अब खुलकर मैदान में आया

मराठा समाज के वर्तमान में स्थापित सबसे बड़े नेता मनोज जारंगे पाटील द्वारा, महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े, एक...

टाइगर श्राॅफ पर गोली चलानेवाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कोटा रेलवे स्टेशन पर,राजस्थान पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

रविवार की शाम मुम्बई के जुहू इलाके में, मशहूर फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ, जो प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राॅफ के...

मुम्बई और कल्याण में घटे दो आपराधिक वारदात से फिर दहला मुम्बई फिल्म अभिनेता टाइगर श्राॅफ पर चली गोली,दो घायल

महाराष्ट्र में अपराधी कितने बेखौफ हो चले हैं,इसके दो ताजे उदाहरण सामने आये हैं। मुम्बई के जुहू पुलिस स्टेशन...

तिरंगा लहराओगे तो जेल में जाना पड़ेगा दिल्ली पुलिस की अजब दादागिरी

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिन पहले,सारी बाधाओं को पारकर तिरंगा लहराने वाले सीजेपी के आशुतोष रांका और...

नवी मुम्बई के सफाई कामगारों कीइस बार होगी बंपर दिपावली पूर्व वेतन के अलावा खाते में आयेंगे अतिरिक्त 70 हजार रूपये

नवी मुम्बई महानगरपालिका में ठेका पद्धति पर काम करनेवाले,सफाई कामगारों की इस बार की दिपावली कुछ अलग ही खुशी...

तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की हत्या हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक,विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में एक तथाकथित पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हरीश गजवानी की...

अंकिता भंडारी हत्याकांड के संशयित आरोपी बने राज्यपाल बीजेपी पर फिर लगा बलात्कारियों और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में, कुछ नारे बेहद जोर शोर से लगाये जा रहे थे,जिसमें 'सारे...

9 वर्ष की बच्ची का बलात्कार के बाद हत्या आरोपी हत्यारा बच्ची के परिवार का परिचित

तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में एक ऐसा सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है,जो न केवल मानवता को...

नवी मुम्बई रजिस्ट्रेशन घोटाले का बड़ा असर पूरे महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खरीद बिक्री पर रोक

नवी मुम्बई में रजिस्ट्रेशन एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए,फर्जी तरीके से अवैध ईमारतों में स्थित मकानों और...

Follow us

26,400FansLike
7,500FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Popular

spot_img

Popular Categories